'हिंसक होना हारने की निशानी है...' अखिलेश यादव ने अरविंद केजरीवाल पर हमले को बताया निंदनीय

Edited By Pooja Gill,Updated: 26 Oct, 2024 09:36 AM

being violent is a sign of defeat

UP News: दिल्ली में आम आदमी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री और संयोजक अरविंद केजरीवाल पर विक्कासपुरी में पदयात्रा के दौरान हमले की कोशिश की गई। इसके बाद सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी इस हमले के जानकारी होने पर भड़क गए है...

UP News: दिल्ली में आम आदमी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री और संयोजक अरविंद केजरीवाल पर विक्कासपुरी में पदयात्रा के दौरान हमले की कोशिश की गई। इसके बाद सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी इस हमले के जानकारी होने पर भड़क गए है। उन्होंने केजरीवाल पर हमले को निंदनीय बताया और भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है।

अखिलेश यादव ने किया पोस्ट
अखिलेश यादव ने X पर पोस्ट कर लिखा, ''दिल्ली में पदयात्रा के दौरान श्री अरविंद केजरीवाल जी पर हमले का समाचार निंदनीय भी है और चिंतनीय भी। ये हमला किसने करवाया होगा, कहने की आवश्यकता नहीं। सब जानते हैं कि भारत की राजनीति में हिंसा और नफरत किसकी राजनीति के सिद्धांत रहे हैं। हिंसक होना हारने की निशानी है।''

 


भाजपा पर लगाया आरोप
बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री और संयोजक अरविंद केजरीवाल पर विक्कासपुरी में पदयात्रा के दौरान हमले की कोशिश की गई। इस दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की की गई, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आम आदमी पार्टी ने इस हमले के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी ने कहा कि पुलिस इस दौरान खड़ी रही और तमाशा देखती रही, जबकि भाजपा के गुंडों को रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस घटना ने दिल्ली में राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं और इस हमले की निंदा की है। यह घटना राजनीतिक तनाव को बढ़ाने वाली है और इस पर आगे की प्रतिक्रियाएँ देखना महत्वपूर्ण होगा। पार्टी के नेता और समर्थक अब सुरक्षा और न्याय की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः यूपी उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के साथ संयुक्त अभियान चलाएंगे: अजय राय
उत्तर प्रदेश में नौ सीटों पर 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव से बाहर निकलने के अपने फैसले की घोषणा के एक दिन बाद, कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को कहा कि उसके नेता सहयोगी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ "संयुक्त अभियान" चलाएंगे। समाजवादी पार्टी अपने 'साइकिल' चुनाव चिन्ह पर सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख अजय राय ने कहा, "हम 2024 के लोकसभा चुनावों में गठित एक अभियान की तर्ज पर एक सुचारू अभियान सुनिश्चित करने के लिए समन्वय समितियों का गठन कर रहे हैं।" 

​​​​​​​

  

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!