Edited By Prashant Tiwari,Updated: 12 Jan, 2023 02:12 PM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगमी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 लोकसभा की सीटों को जीतने के लिए रणनीति बना कर काम कर रहे है। पहले खुद प्रदेश के सभी जिलों में घूम-घूम कर जिलों के
लखनऊ (अश्वनी कुमार सिंह) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगमी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 लोकसभा की सीटों को जीतने के लिए रणनीति बना कर काम कर रहे है। पहले खुद प्रदेश के सभी जिलों में घूम घूम कर जिलों के लोगों को सुविधाओं को ध्यान में रखकर व जिलों के विकास के लिए रोडमैप तैयार करने के साथ ही उन्हें तोहफा दिया और अब जिलों के विकास कार्य के लिए राज्य का खजाना खोल दिया है।
चुनाव से पहले विधानसभा का वादा पूरा करने का दिया निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश के भाजपा सांसदों और विधायकों को विधानसभा में किए गए चुनावी वादे को पूरा कराने के लिए राज्य का खजाना खोल दिया है। बुधवार को लखनऊ में 5 कालिदास मार्ग पर पर स्थित अपने सरकारी आवास पर हुए मंडलस्तरीय जनप्रतिनिधीयों के साथ हुई समीक्षा बैठक में ये ऐलान किया।

विधायक 3 तो सांसद 5 करोड़ तक का करा सकेंगे सड़क निर्माण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक के दौरान भाजपा सांसद व विधायकों से उनके क्षेत्र के त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत उनके क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए विधायकों से तीन करोड़ और सांसदों से 5 करोड़ के प्रस्ताव मांगे। इस प्रस्ताव के बाद से लोकसभा चुनाव से पहले BJP विधायक और सांसद इस राशि से क्षेत्र में सड़क निर्माण करा सकेंगे।

मिशन 80 पर लगाया दमखम
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस वक्त प्रदेश में होने वाले नगर निगम चुनाव व उसके बाद 2024 में होने वाले लोकसभा के लिए मिशन मोड पर काम कर रहे है। उन्होंने प्रदेश के सभी 80 लोकसभा सीटों को जितने के लिए अपना दमखम लगा रखा है। वह अपने किसी भी चुनावी भाषण में इसे दोहराने से नहीं भूलते है और BJP के नेताओं व कार्यकर्ताओं को ईमानदारी से जनता के बीच जाकर काम करने व प्रदेश व केंद्र कि योजनाों को बताने व उसका लाभ प्रदेश के लोगों को उसका लाभ दिलाने का निर्देश देते रहते है।