Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 04 May, 2023 11:04 AM

कर्नाटक के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में अब बजरंगबली की एंट्री हो गई है। इन सब की शुरुआत कांग्रेस (Congress) के उस चुनावी व से हुई, जो अब उसी पर उल्टा पड़ता दिखाई पड़ रहा है। कांग्रेस के अपने घोषणा ...
फर्रुखाबाद: कर्नाटक के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में अब बजरंगबली की एंट्री हो गई है। इन सब की शुरुआत कांग्रेस (Congress) के उस चुनावी व से हुई, जो अब उसी पर उल्टा पड़ता दिखाई पड़ रहा है। कांग्रेस के अपने घोषणा पत्र में बजरंग दल पर बैन के वादे ने बैठे बिठाए विरोधियों को हिंदुत्व का मुद्दा थमा दिया है। इसी कड़ी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है।

फर्रुखाबाद में निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में बुधवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मौर्य ने कहा कि कांग्रेस की मति भ्रष्ट हो गई है। कर्नाटक में कांग्रेस ने देश विरोधी संगठन पीएफआई की तुलना समाजसेवा करने वाले बजरंग दल से की है। क्या कोई बजरंगबली को रोक सकता है? सपा, बसपा या कांग्रेस सरकार बनाते हैं शोषण और गुंडागर्दी करने के लिए, लेकिन भाजपा जनता की सेवा करने के लिए सरकार बनाती है। उन्होंने कहा कि शहर में भी भाजपा की सरकार बनानी है। ट्रिपल इंजन की सरकार होगी तो ज्यादा विकास होगा।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कमल का फूल विकास, सुशासन की गारंटी देता है। भ्रष्टाचार को मिटाना है तो नगर पालिका, नगर पंचायत में भाजपा को जिताना होगा। विपक्षी दलों ने जो भ्रष्टाचार अपनी सरकार के समय किए थे, भाजपा उनकी जांच करवाकर सजा दिला रही है। नगर निकाय में भाजपा की सरकार होगी तो ज्यादा विकास होगा। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वह कर्ज के रूप में भाजपा के पक्ष में मतदान करें, वह वादा करते हैं कि ब्याज समेत लौटाएंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जनसभा स्थल पर जाने से पहले सीधे गुरुगांव देवी मंदिर गए। वहां मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अशोक रस्तोगी के साथ उन्होंने देवी का पूजन कर माथा टेका