बाबा रामदेव का तंज- AIMIM के चुनाव लड़ने होगा फायदा, योगी के लिए ‘उत्तम’ हैं ओवैसी

Edited By Ramkesh,Updated: 26 Oct, 2026 08:11 PM

baba ramdev s jibe aimim contesting elections will be beneficial owaisi is id

योग गुरु बाबा रामदेव ने सोमवार को कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी उत्तर प्रदेश के लिए बहुत 'उत्तम' हैं, क्योंकि उनके कुछ लोगों के वोट काटने से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बड़ा फायदा होगा।

संभल: योग गुरु बाबा रामदेव ने सोमवार को कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी उत्तर प्रदेश के लिए बहुत 'उत्तम' हैं, क्योंकि उनके कुछ लोगों के वोट काटने से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बड़ा फायदा होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को भी अनुचित बताते हुए कहा कि पक्ष और विपक्ष, किसी को भी ऐसी ओछी बातें नहीं करनी चाहिए।

रामदेव ने संभल जिले के बबराला में आयोजित प्रांतीय आर्य महासम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में ओवैसी के इस बयान पर प्रतिक्रिया दी कि इस बार अखिलेश यादव की सरकार बने या न बने, लेकिन अब्दुल की सरकार जरूर बनेगी। उन्होंने कहा, "ओवैसी कहीं और के लिए अच्छे हों या न हों, उत्तर प्रदेश के लिए बहुत उत्तम हैं। उनके कारण कुछ लोगों के वोट कटने से योगी जी को बड़ा फायदा होगा।" यह पूछे जाने पर कि क्या वह योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनते देखना चाहेंगे, रामदेव ने कहा कि वह देश में अच्छी आत्माओं का शासन चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद और वेदों के सिद्धांतों के अनुरूप, जिनमें आर्यत्व और दिव्यता है, ऐसी आत्माओं का साम्राज्य चारों ओर होना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी के पिता को लेकर खरगे की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर रामदेव ने कहा, "ये ओछी बातें किसी को नहीं करनी चाहिए, चाहे पक्ष हो या विपक्ष।" सनातन धर्म की मौजूदा स्थिति और इसे बदनाम किए जाने के सवाल पर रामदेव ने कहा कि ढोंग, आडंबर, पाखंड और अंधविश्वास के कारण इसकी छवि खराब हो रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग राम, कृष्ण, हनुमान और शिव का रूप धारण करके तथा शास्त्रों और तीर्थों के नाम पर धर्म को बदनाम कर रहे हैं। रामदेव ने कहा कि अंग्रेजों और भारत विरोधी ताकतों ने लूट, आपसी फूट, झूठ और फरेब के जरिए विभाजन के बीज बोए। उन्होंने कहा कि पाखंड, अंधविश्वास और आपसी वैमनस्य को समाप्त कर सनातन धर्म को विश्व के श्रेष्ठ धर्म के रूप में प्रतिष्ठित करना चाहिए। राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि याचिका खारिज होने और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बारे में पूछे जाने पर योग गुरु ने कहा कि ये राजनीतिक मुद्दे हैं और नेता एक-दूसरे के खिलाफ बयान देते रहते हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!