अयोध्या: भूमि पूजन के लिये तैयार किये जा रहे एक लाख 11 हजार लड्डू

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 31 Jul, 2020 04:03 PM

ayodhya one lakh 11 thousand laddus are being prepared for land worship

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर भक्तों का उत्साह चरम पर है। 5 अगस्त को राम मंदिर निर्माण को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्धारा किये जाने वाले भूमि पूजन के बाद प्रसाद...

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर भक्तों का उत्साह चरम पर है। 5 अगस्त को राम मंदिर निर्माण को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्धारा किये जाने वाले भूमि पूजन के बाद प्रसाद के रूप में लड्डु बांटा जायेगा। भूमि पूजन के लिए मणिराम दास छावनी में एक लाख 11 हजार लड्डू तैयार किए जा रहे हैं। इन्हें 11 थालियों में सजाकर रामलला को भोग लगाया जाएगा। भूमि पूजन के दिन ये लड्डू अयोध्या धाम व तीर्थ स्थलों में वितरित किए जाएंगे।
PunjabKesari
अयोध्या में भूमि पूजन की तैयारियां जोरों पर हैं। इसके लिए केंद्रीय मंत्रियों व अफसरों का नगर में आना-जाना जारी है। शुक्रवार की सुबह केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल अयोध्या पहुंचे और हनुमानगढ़ी का दर्शन करने के बाद श्रीरामजन्मभूमि प्रांगण में रामलला के दर्शन किए। पटेल प्रदेश के साथ उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी भी थे। दर्शन-पूजन के बाद दोनो कारसेवकपुरम् पहुंचे और वहां श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से अयोध्या में पर्यटन की संभावनाओं पर चर्चा की।

इसके बाद उच्च अधिकारी भी यहां आये और साकेत महाविद्यालय में बन रहे हेलीपैड का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम होने के कारण अयोध्या व आसपास के नौ जिलों में हाईअलटर् घोषित कर दिया गया है। अधिकारी लगातार भूमि पूजन की तैयारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा ले रहे हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!