अयोध्या में दीपोत्सव आज, 51 घाटों पर जलाए जाएंगे 24 लाख दीये....बनेगा विश्व रिकॉर्ड

Edited By Anil Kapoor,Updated: 11 Nov, 2023 06:52 AM

ayodhya news deepotsav in ayodhya today 24 lakh lamps will be lit at 51 ghats

Ayodhya News: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव को भव्यता देने के लिए 51 घाटों पर 24 लाख दीये बिछाये गए हैं। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सरयू सलिला...

Ayodhya News: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव को भव्यता देने के लिए 51 घाटों पर 24 लाख दीये बिछाये गए हैं। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सरयू सलिला के समीप राम की पैड़ी पर दीपोत्सव को भव्यता देने के लिए 51 घाटों पर 24 लाख दीये बिछाये गये हैं। उन्होंने बताया कि वालंटियर्स द्वारा 51घाटों पर 24 लाख से अधिक दीये सजाने का कार्य जारी है। इसके लिये विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्व कीर्तिमान के लिये राम की पैैड़ी व चौधरी चरण सिंह के घाटों पर 12 पर्यवेक्षक, 95 घाट प्रभारी, 1 हजार से अधिक समन्वयक नियुक्त किये गये हैं। इनकी देखरेख दीपोत्सव के दिन 25 हजार वालंटियर्स प्रदेश सरकार द्वारा दिये गये। 21 लाख के लक्ष्य के सापेक्ष 25 लाख दीप प्रज्जवलित करेंगे। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों, इण्टर कालेजों व स्वयंसेवी संस्थाओं के वालंटियर्स द्वारा घाटों पर सोलह गुणे सोलह दीये का ब्लाक जिसमें 256 दीये लगाये गये हैं, का कार्य पूरा हो चुका है। दूसरी ओर घाट दस पर रामायण कालीन प्रसंग को उकेरा गया है, इसमें भी दीये सजाने का कार्य पूरा हो गया है।

51 घाटों पर जलाए जाएंगे 24 लाख दीये
मिली जानकारी के मुताबिक, दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो. संत शरण सिंह ने बताया कि आज यानी 11 नवम्बर को दीपोत्सव के दिन प्रात: 9 बजे से वालंटियर्स द्वारा 51 घाटों पर 24 लाख से अधिक दीयों में तेल डालने, बाती लगाने के साथ देर शाम तक काम किया जायेगा इसके बाद शासन द्वारा नियत समय पर दीये प्रज्ज्वलित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि सभी नये घाटों पर दीये लगाने का कार्य शुक्रवार को पूर्ण कर लिया गया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड टीम द्वारा बिछाये गये दीपों की गणना की जायेगी। इससे पहले मण्डलायुक्त गौरवदयाल और आई.जी. प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर के साथ दीपोत्सव स्थल राम की पैड़ी पर बनायी गयी समस्त दीर्घाओं, दीप प्रज्ज्वलन स्थल, मुख्य मंच सहित सम्पूर्ण परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!