दलित- पिछड़ा वर्ग के हाथों में होगी 2022 में सत्ता की कुंजी: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 06 Dec, 2021 12:19 PM

anupriya patel says key to power in 2022 will be in the hands

अपना दल (S) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल कुशीनगर पहुची जहां अनुप्रिया पटेल ने महापरिनिर्वाण स्थली पर जाकर भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना की। कुशीनगर के बुद्ध इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित जनसभा को...

कुशीनगर: अपना दल (S) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल कुशीनगर पहुची जहां अनुप्रिया पटेल ने महापरिनिर्वाण स्थली पर जाकर भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना की। कुशीनगर के बुद्ध इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपना दल (S) निर्णायक भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि 2022 में दलित-पिछड़ा वर्ग के हाथों में सत्ता की कुंजी होगी।  जिसके बाद अनुप्रिया पटेल ने कहा कि दुनिया को पहला लोकतंत्र देने वाले मल्ल वंश की प्राचीन नगरी कुशीनगर में आकर गर्वांवित महसूस कर रही हूं।

दुनिया में शांति व अहिंसा का संदेश देने वाले भगवान बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर के बुद्ध इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भारत सरकार की केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपना दल (एस) निर्णायक भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि 2022 में दलित-पिछड़ा वर्ग के हाथों में सत्ता की कुंजी होगी।  2022 में हमें गोरखुपर मंडल के कुशीनगर जनपद में भी अपना दल (एस) का परचम लहराना है। उन्होंने कहा कि कुशीनगर में नीला- केसरिया पताका की गति को तेज करना है। तभी दलित-पिछड़ों के संघर्ष को गति मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ने लोगो से आह्वान किया कि 2022 में हमें कुशीनगर में अपना दल (एस) को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है। यहां नीला- केसरिया झंडा की गति को तेज करना है। यह हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। वंचितों की लड़ाई को धार देने के लिए आप लोगों को खुद आगे आना होगा।

प्रदेश में हवाई अड्‌डा का जाल बुना जा रहा है। देश में सर्वाधिक एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश में विकसित हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज निर्मित हो रहे हैं। पिछले दिनों माननीय प्रधानमंत्री जी ने प्रदेशवासियों को 9 मेडिकल कॉलेजों का बड़ी सौगात दी। आने वाले समय में प्रदेश में 24 मेडिकल कॉलेज होंगे, जो कि देश में सर्वाधिक होंगे। यहां के बच्चों को मेडिकल की पढ़ाई के लिए अन्य राज्यों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। इसके अलावा माननीय प्रधानमंत्री जी ने आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत के लिए 64 हजार करोड़ रुपए की मेगा परियोजना का शुभारंभ किया है। इस परियोजना के तहत उत्तर प्रदेश सहित देश भर के सभी पब्लिक हैल्थ लैब को जोड़ा जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!