राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दीपावली सहित अन्य पर्वों की प्रदेश वासियों को दी बधाई

Edited By Mamta Yadav,Updated: 21 Oct, 2022 05:16 PM

anandiben congratulated the people of the state on diwali and other festivals

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पांच दिवसीय प्रकाशपर्व धनतेरस, छोटी दीवाली, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के पावन अवसर पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से उनकी सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पांच दिवसीय प्रकाशपर्व धनतेरस, छोटी दीवाली, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के पावन अवसर पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से उनकी सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की है।       

भारतीय संस्कृति में चार प्रकार के पुरूषार्थ
राजभवन की ओर से शुक्रवार को जारी राज्यपाल के शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व भारत की सनातन परंपरा का प्रमुख पर्व है। राज्यपाल ने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के उपरान्त अयोध्या आगमन और राम राज्य के शुभारंभ की स्मृति में हजारों वर्ष से संपूर्ण भरतखण्ड में श्रद्धालुओं द्वारा दीपमालाओं से अपने-अपने घरों में दिये जलाकर इस पर्व को मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में चार प्रकार के पुरूषार्थ बताये गये हैं। धनतेरस इसी का द्योतक है।       

दीपावली पर जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करें
राज्यपाल ने कहा कि दीपावली पर्व वर्षा ऋतु के बाद आता है। इसलिये इस पर्व पर स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाता है, ताकि नमी के कारण होने वाली बीमारियों से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि इस दिन प्रेम, सहानुभूति और मेल-जोल का दीपक प्रज्ज्वलित करते हुए सभी के, खासकर जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करें। उन्होंने कामना की है कि यह प्रकाश पर्व सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए।       

उन्होंने प्रदेश वासियों से खतरनाक एवं तेज आवाज वाले पटाखों से दूर रहने एवं पर्यावरण को द्दष्टिगत रखते हुए सुरक्षात्मक तरीके से ग्रीन पटाखे जलाने की अपील की है। राज्यपाल इस पावन अवसर पर राजभवन में शनिवार को पूर्वान्ह 11:00 बजे से वरिष्ठ अधिकारीगण एवं संभ्रान्त नागरिकों से भेंट कर बधाई भी देंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!