अलीगढ़ः RTI से सूचना मांगने वाले युवक की हत्या, ग्राम प्रधान समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Pooja Gill,Updated: 30 Nov, 2022 03:46 PM

aligarh murder of a young man seeking

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में इगलास थाना क्षेत्र में स्थानीय ग्राम प्रधान के खिलाफ सूचना का अधिकार (RTI) के तहत जानकारी मांगने वाले 32 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी...

अलीगढ़ः उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में इगलास थाना क्षेत्र में स्थानीय ग्राम प्रधान के खिलाफ सूचना का अधिकार (RTI) के तहत जानकारी मांगने वाले 32 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान देवजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार देवजीत सिंह ने ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह के खिलाफ आरटीआई दायर की थी जो कथित रूप से जमीन हथियाने और अन्य भ्रष्टाचार में शामिल था।

घायल युवक की स्थिति स्थिर
बता दें कि इगलास के थाना प्रभारी (SHO) विजय सिंह ने बताया कि देवजीत गांव में एक साइबर कैफे चलाता था और उसने आरटीआई दायर की थी तथा ग्राम प्रधान के खिलाफ भ्रष्टाचार एवं गांव में विकास कार्यों में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। अधिकारी ने कहा कि सिंह के परिजनों ने दावा किया कि ग्राम प्रधान और उसके गुर्गों ने रविवार को लाठी-डंडों और धारदार हथियार से उस पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसका भाई सुरेंद्र सिंह भी हमले में घायल हुआ था जिसका अस्पताल में इलाज हो रहा है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जाती है।

पीड़ित के परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत
देवजीत सिंह के परिजनों द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह, उसके बेटे कार्तिक और छह अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या), 147 (दंगा), 506 (आपराधिक धमकी) एवं अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच के बाद मामले में संलिप्तता के आरोप में आईपीसी की धारा 120 बी (आपराधिक साजिश) के तहत लव कुश और दिनेश के नाम भी प्राथमिकी में जोड़े गए। उन्होंने कहा कि हरवीर, लव कुश और दिनेश को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य को पकड़ने का प्रयास जारी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!