BJP राज में महिला होना ही सबसे बड़ा अपराध बन गया: अखिलेश यादव

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 20 Nov, 2020 12:51 PM

akhilesh yadav says being a woman has become th

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्ता रूढ़ भाजपा सरकार पर जोरदार हमला किया है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के जंगलराज में महिला होना ही सबसे बड़ा अपराध हो गया है। साथ ही उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधी को सत्ता का संरक्षण और...

लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्ता रूढ़ भाजपा सरकार पर जोरदार हमला किया है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के जंगलराज में महिला होना ही सबसे बड़ा अपराध हो गया है। साथ ही उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधी को सत्ता का संरक्षण और अपराध को सामने लाने वाले पर मुकदमा दर्ज होने का अजीबोगरीब खेल चल रहा है। अखिलेश ने कहा कि कानून व्यवस्था का यह नया रंग ढंग महिलाओं को निराशा में आत्महत्या करने को मजबूर कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछड़े और दलित वर्गों तथा महिलाओं में असुरक्षा की भावना गहरे से घर कर गई है। एक तरह से तो भाजपा राज के जंगलराज में महिला होना ही सबसे बड़ा अपराध हो गया है। अखिलेश ने कहा कि दलित समाज की बेटियों पर अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। अयोध्या में सत्ता संरक्षित दबंगों द्वारा दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना अत्यंत दुःखद है। बेटी को कब इंसाफ मिलेगा यह प्रश्न सरकार से पीड़ित परिवार का है? मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर्म स्थल गोरखपुर में स्कूटी सवार युवतियों का सड़क पर निकलना मुश्किल हो रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि योगी के राज में महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने और अपराधी को पकड़ने के बजाय उसे उजागर करने वाले को ही पकड़ा जा रहा है। फतेहपुर में दो नाबालिग बहनों का शव मिलने पर मां का बयान टीवी चैनल पर चलाने के जुर्म में दो पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। भाजपा राज में विभिन्न कारणों से कई पत्रकारों के उत्पीड़न और हत्या तक की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके अलावा अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता और पदाधिकारी खुद तमाम अपराधों में लिप्त हैं और भाजपा सरकार इनको बचाने में ही सारी ताकत लगाए हुए हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!