अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की अखिलेश यादव ने दी बधाई, कहा- 'योग है जो स्वयं को स्वयं से जोड़ता है'

Edited By Ramkesh,Updated: 21 Jun, 2023 12:15 PM

akhilesh yadav congratulated international yoga day

International Yoga Day उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) की प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा योग तन, मन और आत्मा के एकात्म का वो योग है, जो स्वयं को स्वयं से जोड़ता...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) की प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा योग तन, मन और आत्मा के एकात्म का वो योग है, जो स्वयं को स्वयं से जोड़ता है और व्यक्तित्व का विकास करके अन्य से भी जुड़ने की प्रेरणा देता है।

PunjabKesari

सीएम योगी ने भी अंतरराष्ट्रीय योग ( International Yoga Day) दिवस पर ट्वीट कर लिखा कि योग' भारतीय मनीषा की विश्व मानवता के कल्याण के लिए दिया गया एक उपहार है। योगासन न केवल हमें स्थिरता प्रदान करते हैं, बल्कि हमें शारीरिक सुदृढ़ता भी प्रदान करते हैं।  योग  भारत की ऋषि परंपरा के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर हम सभी के सामने है, दुनिया के सामने है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ में लोगों को नई प्रेरणा दी है कि विश्व कल्याण का मार्ग केवल और केवल 'योग' से प्राप्त कर सकते हैं।

PunjabKesari

बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। भारत के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अन्दर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया, जो किसी प्रस्तावित दिवस को संयुक्त राष्ट्र संघ में पारित करने के लिए सबसे कम समय है।

PunjabKesari

हालांकि इस दिवस का विवादों में अपना हिस्सा था। सरकार ने 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' के दौरान विवाद से बचने के लिए "सूर्य नमस्कार" व "श्लोक" जप की अनिवार्यता को आधिकारिक योग कार्यक्रम से हटा दिया और मुसलमानों से इस आयोजन में भाग लेने की अपील की। आयुष मंत्री नाईक ने मुसलमानों से इस कार्यक्रम के दौरान श्लोक के स्थान पर अल्लाह के नाम को पढ़ लेने का सुझाव दिया। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सूर्य नमस्कार को पन्थ के विरुद्ध बताते हुए इसका विरोध किया था। उसके बावजूद भी आज लोग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!