जलभराव को लेकर अखिलेश ने BJP पर कसा तंज, कहा, ‘‘कुछ दिन तो तैरिए गोरखपुर में''
Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 30 Jun, 2022 03:38 PM

समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुजरात पर्यटन के विज्ञापन में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की मशहूर पंक्ति ‘‘कुछ दिन तो गुजारो गुजरात में'''' की तर्ज पर गोरखपुर में बारिश के कारण हु...
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुजरात पर्यटन के विज्ञापन में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की मशहूर पंक्ति ‘‘कुछ दिन तो गुजारो गुजरात में'' की तर्ज पर गोरखपुर में बारिश के कारण हुए जलभराव पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘कुछ दिन तो तैरिए गोरखपुर में''। यादव ने सोशल मीडिया मंच ट्विटर पर बृहस्पतिवार को जलभराव की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘ यह है भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के राज में विकास की झीलों से सजा… भाजपाई भ्रष्टाचार का भाजपाताल: ‘जल नगर' गोरखपुर।''
उन्होंने गुजरात पर्यटन की मशहूर पंक्ति ‘‘कुछ दिन तो गुजारो गुजरात में'' की तर्ज पर कहा, ‘‘ गोरखपुर पर्यटन आपको आमंत्रित करते हुए कह रहा है : कुछ दिन तो तैरिए गोरखपुर में।'' गौरतलब है कि गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र है।
Related Story

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क के गोरखपुर सेंटर का उद्घाटन

'पिछले नौ सालों में बेहतर हुआ यूपी का माहौल तो तीन गुना बढ़ी महिला श्रमशक्ति', गोरखपुर में बोले...

Gorakhpur में BJP नेता की हत्या करने वाले 16 घंटे में गिरफ्तार, बीच सड़क पर पूर्व पार्षद को दौड़कर...

'हम जीते तो यूपी की महिलाओं को देंगे 40 हजार रुपये...', UP चुनाव को लेकर अखिलेश यादव की बड़ी घोषणा

CM Yogi का बड़ा दावा, 9 साल में महिला वर्कफोर्स 12% से बढ़कर 36% पार, गोरखपुर में गिनाए बदलाव के...

पूर्वांचल को मिलेगी टेक्नोलॉजी की नई उड़ान, CM योगी गोरखपुर में STPI केंद्र का करेंगे उद्घाटन

ब्रजेश पाठक ने अखिलेश पर बोला हमला, कहा- '100 चूहे खाकर बिल्ली हज पर चली'...वाली बात करती है सपा

राजभर ने सपा पर बोला हमला, कहा- मुजफ्फरनगर में जब दंगा हो रहा था तब अखिलेश यादव सैफई में डांस देख...

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से अखिलेश ने मुलाकात, कहा- नकली संतों का अंत होगा

भाजपा के 'अच्छे दिन' के सिलेंडर हो गए खाली... ,योगी बोले-कालाबाजारी और अफवाह फैलाने वाले पर होगी...