अखिलेश ने BJP सरकार पर साधा निशाना, कहा- ‘विफलता छिपाने के लिए उछाला जा रहा है औरंगजेब का मुद्दा’

Edited By Mamta Yadav,Updated: 19 Mar, 2025 03:43 AM

akhilesh said  aurangzeb s issue is being raised to hide failure

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में सत्ता के संरक्षण में दबंगों, अराजकतत्वों और अपराधियों के हौसले बढ़े हुए है।

Lucknow News: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में सत्ता के संरक्षण में दबंगों, अराजकतत्वों और अपराधियों के हौसले बढ़े हुए है।

प्रदेश में कानून व्यवस्था जीरो...शाहजहांपुर में पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया
लखनऊ में रोजा इफ्तार पार्टी में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी विफलता छिपाने के लिए संभल और औरंगजेब जैसे मुद्दे उछाल रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था जीरो है। हत्या, लूट और अपराध चरम पर है। शाहजहांपुर में पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। बरेली में डीएसपी का घर और गाड़ी जला दी गयी। उन्नाव में युवक की हत्या हो गयी। जेल के अधिकारी अपने ही अधिकारी पर आरोप लगा रहे है। उनकी शिकायत कर रहे है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, उल्टे शिकायत करने वाले पर ही कार्रवाई कर दी गयी।

भाजपा सरकार पुलिस से गलत काम करा रही
अखिलेश ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार पुलिस से गलत काम करा रही है। भाजपा ने उपचुनाव में पुलिस के जरिये बूथों को लूटा है। भाजपा अपने राजनीतिक लाभ के लिए पुलिस का दुरुपयोग कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!