कोरोना की जद में आए अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन, SGPGI में भर्ती

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 03 Nov, 2020 03:17 PM

additional chief secretary health amit mohan came under of corona

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद कोविड-19 संक्रमित पाये गये हैं। उन्हें राजधानी के संजय गांधी आर्युविज्ञान संस्थान में भर्ती कराया...

लखनऊः उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद कोविड-19 संक्रमित पाये गये हैं। उन्हें राजधानी के संजय गांधी आर्युविज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। एसजीपीजीआई के निदेशक प्रो आर के धीमान ने मंगलवार को बताया कि ‘‘अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद के कोरोना वायरस संक्रमित होने का पता चलने के बाद उन्हें सोमवार को एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया।

एसजीपीजीआई के निदेशक ने बताया कि उनकी हालत ठीक है वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।'' गौरतलब है कि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रसाद पिछले आठ माह से कोविड-19 रोधी अभियान की कमान संभालते आ रहे हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!