CM योगी की UP DGP पर कार्रवाई लापरवाह अधिकारियों को इशारा, कई और निशाने पर...

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 13 May, 2022 10:35 AM

action taken on up dgp cm yogi s gesture to the careless

दूसरी बार सत्ता में काबिज हुए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ खासे सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस महानिदेशक (DGP) के पद से मुकुल गोयल को हटाकर सीएम योगी ने अधिकारियों...

लखनऊ: दूसरी बार सत्ता में काबिज हुए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ खासे सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस महानिदेशक (DGP) के पद से मुकुल गोयल को हटाकर सीएम योगी ने अधिकारियों को सख्त संदेश दे दिया है कि लापरवाह अधिकारी अब बख्शे नहीं जाएंगे। जिसके बाद ये कयास लगाए जा रहे है कि जल्द ही अन्य पुलिस और प्रशासन के कई और अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है।  

चर्चा है कि पुलिस विभाग ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक अधिकारियों में भी बड़ा फेरबदल जल्द हो सकता है। बेहतर प्रदर्शन न कर पाने वाले पुलिस अधिकारी फील्ड से हटाए जाएंगे। वहीं सीएम योगी ने खुद भी तीन मंडल अयोध्या, झांसी और मेरठ का दौरा हाल ही में कर चुके हैं। मंत्रियों से भी उन्होंने फीडबैक लिया है। शासन स्तर से इस बड़ी कार्रवाई के बाद अधिकारियों में बेचैनी भी बढ़ गई है।

बता दें कि बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के डीजीपी मुकुल गोयल को उनके पद से हटा दिया है। शासकीय और विभागीय कार्यों की अवहेलना करने जैसी वजह उन्हें पद से हटाये जाने का कारण बताई जा रही हैं। मुकुल गोयल इससे पहले भी काफी विवादों में रह चुके हैं। गोयल का सेवाकाल फरवरी 2024 तक है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!