श्रद्धा हत्याकांड को सही ठहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, अब खाएगा जेल की हवा

Edited By Ramkesh,Updated: 25 Nov, 2022 06:12 PM

accused who justified shraddha murder case arrested will now go to jail

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से पुलिस ने राशिद बनकर श्रद्धा हत्याकांड को सही ठहराने का वीडियो वायरल करने वाले आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विष्णु कुमार ने आज यहां बताया कि सोशल मीडिया के जरिए दो दिन पूर्व दिल्ली से शूट...

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से पुलिस ने राशिद बनकर श्रद्धा हत्याकांड को सही ठहराने का वीडियो वायरल करने वाले आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विष्णु कुमार ने आज यहां बताया कि सोशल मीडिया के जरिए दो दिन पूर्व दिल्ली से शूट किया एक वीडियो संज्ञान में आया था जिसमें एक व्यक्ति खुद को राशिद बताकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा था।

इस संबंध में थाना सिकंदराबाद पुलिस को उसे ट्रेस करने के लिए लगाया गया था इसी के तहत काफी छानबीन के बाद आज आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इस व्यक्ति पर बुलंदशहर गौतम बुध नगर में चोरी अवैध असला से संबंधित पांच मुकदमे भी दर्ज हैं। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत आरोपी व्यक्ति को जेल भेज दिया है।

बता दें कि, 27 वर्षीय वालकर की दिल्ली में उसके सह जीवन साथी आफताब पूनावाला ने कथित तौर पर हत्या कर दी थी। आफताब ने उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया था, जिसे उसने कई दिनों तक दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके के जंगल में शव के टुकडे को फेंक दिया।  वहीं जब श्रद्धा वालकर काफी दिनों तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नहीं दिखी तो उसके एक दोस्त ने उसके भाई से इस बारे में बात की। उन्होंने बताया कि श्रद्धा का लगभग तीन चार महीने से कुछ पता नहीं चल रही है।

जब पति को इब बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने अनहोनी की आशंका जताई। उन्होंने महाराष्ट्र में आफताब के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामला दिल्ली से जुड़ा होने की वजह से मुंबई पुलिस ने दिल्ली पुलिस को के ट्रांसफर कर दिया। दिल्ली पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नम्बर को सविंसलां की मदद से दिल्ली से धर दबोचा। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने की श्रद्धा हत्या कर दी है। शव के 35 टुकड़े करके दिल्ली के जंगल में फेंक दिया है। पुलिस आरोपी की निशानदेही पर शव के अवशेष और टुकड़े करने का हथियारा को तलाश रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!