जल्द करा लें ई-केवाईसी, रुक सकती है रसोई गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी

Edited By Ramkesh,Updated: 28 Jun, 2026 03:59 PM

get your e kyc done soon as the subsidy on lpg cylinders may be stopped

जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ जारी रखने के लिए उपभोक्ता जल्द से जल्द ई-केवाईसी करा लें। 30 जून तक ई-केवाईसी नहीं कराने पर सब्सिडी मिलनी बंद हो सकती है। विशेष रूप से उज्ज्वला योजना से जुड़े लाभार्थियों के लिए नियमों के...

वाराणसी: जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ जारी रखने के लिए उपभोक्ता जल्द से जल्द ई-केवाईसी करा लें। 30 जून तक ई-केवाईसी नहीं कराने पर सब्सिडी मिलनी बंद हो सकती है। विशेष रूप से उज्ज्वला योजना से जुड़े लाभार्थियों के लिए नियमों के अनुसार प्रत्येक वित्तीय वर्ष में कम से कम एक बार बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण अथवा ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। जिले के करीब बड़ी संख्या में घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं पर इसका प्रभाव पड़ सकता है।

जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि ई-केवाईसी के लिए उपभोक्ताओं को पहले से ही जागरूक किया जा रहा है। जिले में उज्ज्वला योजना के करीब 2.49 लाख लाभार्थी हैं। उपभोक्ता अपनी गैस एजेंसी पर जाकर बायोमेट्रिक सत्यापन करा सकते हैं या संबंधित गैस कंपनी के मोबाइल ऐप के माध्यम से भी ई-केवाईसी की प्रक्रिया आसानी से पूरी कर सकते हैं। इसके लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। 

ये भी पढ़ें:- CM योगी ने सरकार की गिनाई उपलब्धि, कहा- मोहर्रम में कहीं उपद्रव नहीं हुआ,निकले करीब 12 हजार जुलूस

हाथरस: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि मोहर्रम के दौरान प्रदेश में लगभग 12 हजार जुलूस निकले लेकिन कहीं कोई दंगा, उपद्रव या कर्फ्यू नहीं लगा। योगी यहां हाथरस, सिकंदराराऊ और सादाबाद विधानसभा क्षेत्रों में 548 करोड़ रुपये की लागत वाली 143 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद एक समारोह को संबोधित कर रहे थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!