ब्राह्मणों के अपमान का बदला लेने के लिए 'AAP' संकल्पित, UP में करेगी चाणक्य विचार सम्मेलन

Edited By Ramkesh,Updated: 09 Sep, 2021 07:47 PM

aap  determined to avenge the insult of brahmins

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आने के साथ ब्राह्मणों को खुश करने की कतार में अब आम आदमी पार्टी (आप) भी खड़ी हो गयी है।  बहुजन समाज पार्टी (बसपा),भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) की तर्ज पर आप ने भी तीन अक्टूबर से...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आने के साथ ब्राह्मणों को खुश करने की कतार में अब आम आदमी पार्टी (आप) भी खड़ी हो गयी है।  बहुजन समाज पार्टी (बसपा),भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) की तर्ज पर आप ने भी तीन अक्टूबर से चाणक्य विचार सम्मेलन के आयोजन का फैसला किया है। प्रदेश के प्रभारी आप सांसद संजय सिंह ने गुरूवार को पार्टी दफ्तर पर इसकी जानकारी देते हुये कहा कि योगी सरकार द्वारा ब्राह्मणों के अपमान का बदला लेने के लिए आम आदमी पाटर्ी पूरी तरह से संकल्पित और तैयार है। इसके लिए प्रदेश के प्रमुख शहरों में आप द्वारा चाणक्य विचार सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। तीन अक्टूबर को एडवोकेट हरिशंकर पांडेय के नेतृत्व में राजधानी लखनऊ से इसकी शुरुआत होगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साढ़े 4 वर्षों के कार्यकाल में 500 से अधिक ब्राह्मणों की हत्या हुई। 12वीं में पढ़ने वाले प्रभात मिश्रा का एनकाउंटर हुआ तो वहीं खुशी दुबे सहित 4 महिलाओं को जेल में सड़ाने का काम कयिा गया। ये मामले होंं या तीन बार के विधायक रहे नृपेंद्र मिश्रा और व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी की हत्या का प्रकरण, आप ने समय-समय पर सारे मुद्दे उठाए। हमने यह बताने का काम किया कि कैसे ब्राह्मणों के साथ इस सरकार में उत्पीड़न की कारर्वाई हो रही है। कसि तरह जाति देखकर उनका फर्जी एनकाउंटर, दमन और शोषण किया जा रहा है। तब हर दल इस मामले में मौन रहे। अब सभी प्रबुद्ध सम्मेलन के नाम पर ब्राह्मणों को रिझाने की नाकाम कोशिश में जुटे हैं।

 सिंह ने कहा कि भाजपा ब्राह्मण समाज का उत्पीड़न करती है, उनका फर्जी एनकाउंटर कराती है, वो यूपी में ब्राह्मणों को एकत्रित करने के लिए प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित करने की बात कर रही है। उनकी पार्टी वप्रिजन का सम्मान करना जानते हैं। इसी कड़ी में चाणक्य वचिार सम्मेलन की योजना बनाई गई है। तीन अक्टूबर से लखनऊ में चाणक्य विचार सम्मेलन की शुरुआत होगी, उसके बाद वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, गाजियाबाद, कानपुर, गोरखपुर, आगरा जैसे उत्तर प्रदेश के तमाम बड़े शहरों में भी इसका आयोजन किया जाएगा। संजय सिंह ने कहा ‘‘ चाणक्य ने कहा था, जिस देश का राजा विशाल भवनों में रहता है उस देश की जनता झोपड़यिों में रहने के लिए मजबूर होती है। चाणक्य के ऐसे महान विचारों को लेकर आम आदमी पाटर्ी, प्रदेश भर में चाणक्य विचार सम्मेलन का आयोजन करेगी। ब्राह्मण समाज के आगे भाजपा एवं अन्य दलों का असली चेहरा सामने लाने के लिए पीसीएस संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर पांडे को आप के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इनके नेतृत्व में पूरे प्रदेश में चाणक्य के विचार को ले जाया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!