मुंबई में मकान गिरने से महाराजगंज के 8 लोगों की मौत: CM योगी ने घटना पर जताया दुख,  2-2 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान

Edited By Ramkesh,Updated: 30 Jun, 2022 05:07 PM

8 people of maharajganj died due to house collapse in mumbai

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कुर्ला इलाके में एक चार मंजिला मकान गिरने से महाराजगंज के 8 लोगों की मौत हो गई।  घटना में मारे लोगों के प्रति सीएम योगी ने शोक व्यक्त करते हुए इस घटना पर दुख जताया है।...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कुर्ला इलाके में एक चार मंजिला मकान गिरने से महाराजगंज के 8 लोगों की मौत हो गई।  घटना में मारे लोगों के प्रति सीएम योगी ने शोक व्यक्त करते हुए इस घटना पर दुख जताया है। पिछले दिनों हुई इस घटना का जिक्र करते हुए योगी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘मुंबई के कुर्ला क्षेत्र में मकान गिरने की दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत हृदय विदारक है। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।  उन्होंने इस घटना में हताहत हुए उत्तर प्रदेश के लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी घोषणा की है।


योगी ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से उ.प्र. के मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार घायलों के समुचित उपचार हेतु महाराष्ट्र सरकार के साथ लगातार संपर्क में है। मृतकों के अंतिम संस्कार हेतु यदि उनके परिजन शव को उत्तर प्रदेश में अपने घर लाना चाहते हैं तो उसकी समुचित व्यवस्था उप्र सरकार द्वारा की जाएगी।'

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!