मंगेतर के सामने उतरवाएं कपड़े... नग्न कर 8 दरिंदों ने बारी-बारी से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया

Edited By Imran,Updated: 13 Apr, 2025 01:56 PM

8 people gang raped a girl in kasganj

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मंगेतर के साथ झाल के पुल पर घूमने आई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं हैवानों ने मंगेतर के सामने युवती से कपड़े उतरवाएं और उसकी वीडिया बना ली। यह घटना 3 दिन पहले की बताई जा रही है लेकिन युवती ने...

कासगंज न्यूज़: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मंगेतर के साथ झाल के पुल पर घूमने आई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं हैवानों ने मंगेतर के सामने युवती से कपड़े उतरवाएं और उसकी वीडिया बना ली। यह घटना 3 दिन पहले की बताई जा रही है लेकिन युवती ने दरिंदो के दरिंदगी की खबर पुलिस को 2 दिन बाद दी। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए घटना को पूरी डिटेल में
आपको बता दें कि बीते शुक्रवार शाम 4 बजे आस-पास एक युवती अपने मंगेतर के साथ पिकनिक प्वाइंट झाल के पुल पर घूमने के लिए गई थी। इस दौरान दोनों एकांत में बैठे हुए थे तभी अचानक से 8 लोग मिलकर उनके पास पहुंच गए और दोनों को लोकर गंदे-गंदे शब्द बोलने लगे। थोड़े ही देर बाद मंगेतर पकड़ लिए और मारपीट करने लगे। तभी कुछ आरोपी युवती को घसीटते हुए सुनसान जगह पर ले गए और आठों आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। यह सिलसिला लगभग 2 घंटे तक चला। जब सबका मन भर गया तो दोनों को छोड़कर चले गए।

दोनों जैसे तैसे घर आ गए लेकिन बेइज्जती की वजह से घटना को छुपाने की कोशिश करने लगे। लेकिन युवती की तबियत खराब हो गई। डरी सहमी युवती ने खुद पर बीती घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन युवती को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। जहां 112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी।

आरोपियों के फोन में मिला अश्लील वीडियो
पुलिस में शिकायत करने के बाद पुलिस बिना देर किए मामले की छानबीन में जुट गई और इस मामले में अधिक जानकारी लेने के लिए और उसके मंगेतर के पास चलते कोतवाल लोकेश भाटी, सीओ आंचल चौहान पहुंच गई। हरकत में आई पुलिस ने आठ युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों ने मंगेतर को बंधक ही नहीं बनाया था, बल्कि उसके साथ मारपीट और नकदी भी लूट ली। वहीं युवकों ने मंगेतर के सामने भी युवती के कपड़े उतारे और अश्लील वीडियो भी बनाई, जोकि आरोपियों के मोबाइल से पुलिस को मिली है।

एक आरोपी भाजपा नेता का करीबी
मिली जानकारी के अनुसार, सामुहिक दुष्कर्म की घटना में कुल 8 युवकों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोच लिया है। जिसमें एक युवक भाजपा के जनप्रतिनिधि का करीबी है। उसका नाम अखिलेश उर्फ एपीएस बताया जा रहा है। जिसके खिलाफ सदर कोतवाली में विभिन्न मामले दर्ज हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Kolkata Knight Riders

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!