Edited By Umakant yadav,Updated: 23 May, 2021 07:56 PM

सहारनपुर में तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर दिल्ली बाडर्र पर चल रहे किसान आंदोलन के छह माह पूरे होने पर भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता 26 मई को काला दिवस मनाएंगे।
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर दिल्ली बाडर्र पर चल रहे किसान आंदोलन के छह माह पूरे होने पर भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता 26 मई को काला दिवस मनाएंगे। इसके तहत कार्यकर्ता अपने घरों और वाहनों पर काला झंडा लगाएंगे।
भाकियू के मीडिया प्रभारी धमेंद्र मलिक का संदेश सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार और जिला प्रवक्ता रघुवीर सिंह ने बताया कि 26 मई को मनाए जाने वाले काला दिवस कार्यक्रम की रणनीति बनाई जा रही है।