लोकसभा चुनाव 5वां चरणः UP की 13 महिला प्रत्याशियों का राजनीतिक भाग्य आज EVM में होगा बंद

Edited By Ajay kumar,Updated: 20 May, 2024 11:04 AM

5th phase political fate of 13 women candidates will be sealed in evm

5वें चरण में 14 लोकसभा सीटों पर मात्र 13 महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ रही हैं। इन सभी का राजनीतिक भाग्य 20 मई को ईवीएम में बंद हो जायेगा। इनमें अकेली बाराबंकी सीट है जहां पर तीन महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं।

लखनऊ: 5वें चरण में 14 लोकसभा सीटों पर मात्र 13 महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ रही हैं। इन सभी का राजनीतिक भाग्य 20 मई को ईवीएम में बंद हो जायेगा। इनमें अकेली बाराबंकी सीट है जहां पर तीन महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, एक महिला ने दो सीटों पर नामांकन किया गया है। अन्य कई सीटों पर तो एक भी महिला प्रत्याशी नहीं हैं। आंकड़े बता रहे हैं कि आधी आबादी को प्राथमिकता देने का दंभ भरने वाले राजनीतिक दल भी इन्हें बढ़ाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।



33 प्रतिशत आरक्षण के बाद भी महिलाओं पर ज्यादा भरोसा नहीं कर रहे दल
संसद में 33 प्रतिशत का आरक्षण बिल भले ही पास हो चुका है, मगर ऐसा लगता है कि राजनैतिक दल महिलाओं पर पूरा भरोसा नहीं कर रहे। यही वजह है कि संसद हो या राजनीतिक संगठन, प्रस्तावित पदों पर महिलाओं की नुमाइंदगी नहीं हो पा रही है। लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में बाराबंकी सुरक्षित सीट पर भाजपा की राजरानी रावत, स्वतंत्र अभिव्यक्ति पार्टी से आशा देवी और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मिथलेश कुमारी मैदान में हैं। इनमें राजरानी रावत को भाजपा द्वारा पूर्व में घोषित उपेन्द्र रावत का एक विवादित वीडियो वायरल होने के बाद टिकट दिया गया। इसके अलावा भाजपा की दूसरी महिला प्रत्याशी स्मृति ईरानी कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले अमेठी से दोबारा चुनाव लड़ रही हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चंद्रावती मैदान में डटी हैं। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अरुणिमा पाण्डेय ने कैसरगंज व गोंडा दो सीटों से नामांकन दाखिल किया है। गोंडा सीट पर ही सपा के टिकट पर श्रेया वर्मा मुकाबले में बराबरी की दावेदारी कर रही हैं। इसके अलावा अन्य चर्चित सीट फतेहपुर है, जहां पर भाजपा ने फायरबांड नेता व केन्द्र सरकार में राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, सपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का सामना कर रही हैं। बांदा सीट पर सपा की कृष्णा देवी पटेल मुकाबले को रोचक बना रही हैं, साथ ही जालौन से प्रेमलता वर्मा बृजमोहन मैदान में है। लखनऊ की मोहनलालगंज सीट से मिशलेश कुमारी मैदान में हैं। इसके अलावा अन्य सीटों पर महिला प्रत्याशियों का सूखा पड़ा है।

PunjabKesari

इन सीटों पर हो रहा मतदान
बता दें कि आज हो रहे पाचवें चरण के मतदान के तहत प्रदेश की 14 सीटों पर वोटिंग हो रही है। ये सभी सीटें लखनऊ, मोहनलालगंज, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!