गंगा नदी पर नहाते समय डूबे 3 किशोर...मौत, घाट किनारे मिले शव

Edited By Pooja Gill,Updated: 30 May, 2025 01:12 PM

3 teenagers drowned while bathing in the ganga

बलिया: यूपी के बलिया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर दोकटी क्षेत्र में गंगा नदी में नहाते समय तीन लड़के डूब गए। तीनों के डूबने की जानकारी पर उनकी तलाश शुरू कर दी गई...

बलिया: यूपी के बलिया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर दोकटी क्षेत्र में गंगा नदी में नहाते समय तीन लड़के डूब गए। तीनों के डूबने की जानकारी पर उनकी तलाश शुरू कर दी गई। आज यानी शुक्रवार सुबह तीनों के शव घाट किनारे मिले है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

नहाते समय गहरे पानी में चले गए
बैरिया क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि सावन छपरा गांव के विनय गोंड, संदीप गोंड और वसीम बृहस्पतिवार को ट्यूशन पढ़ने के लिए अपने-अपने घरों से साइकिल से निकले थे और रास्ते में जगदीशपुर गांव में गंगा घाट पर वे स्नान करने लगे। उन्होंने बताया कि इसी दौरान तीनों गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

परिजनों में मचा कोहराम 
पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लड़कों की तलाश शुरू की और तीनों के शव शुक्रवार की सुबह गंगा घाट के किनारे पाये गए। तीनों किशोरों की उम्र 15 से 16 साल थी। पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई की है। वहीं, इस घटना के बाद तीनों के परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!