Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 22 May, 2020 07:45 PM
खतरनाक कोरोना वायरस का संक्रमण उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में तेजी से अपना पांव पसारता जा रहा है। प्रदेश में मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। गोंडा जिलें में...
गोंडाः खतरनाक कोरोना वायरस का संक्रमण उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में तेजी से अपना पांव पसारता जा रहा है। प्रदेश में मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। गोंडा जिलें में आज तीन कोरोना संक्रमितों के मिलने की पुष्टि हुई है।
बता दें कि जांच के लिए भेजे गए लोगों में से 75 सैंपल्स की रिपोर्ट आई है। जिसमें 3 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए 2 लोग छपिया ब्लॉक क्षेत्र और 1 इटियाथोक ब्लॉक क्षेत्र के रहने वाले हैं। इन सभी लोगों को पहले से ही क्वारंटाइन किया गया था। सभी पॉजिटिव मरीजों को कोविड लेवल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। इसके साथ ही जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 19 हो गई है।