चाकू से 11 वार, तीन ऑपरेशन...ऑस्ट्रेलिया में घायल पड़ा बेटा, आगरा में मां का रो-रोकर हाल बेहाल

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 15 Oct, 2022 05:15 PM

11 stabbeds three operations  son injured in australia mother

उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले एक छात्र पर ऑस्ट्रेलिया में अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे छात्र शुभम बुरी तरह से घायल हो गया। बेटे के साथ हुए हादसे के बाद शुभम की मां के आंसू थमने का नाम न...

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले एक छात्र पर ऑस्ट्रेलिया में अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे छात्र शुभम बुरी तरह से घायल हो गया। बेटे के साथ हुए हादसे के बाद शुभम की मां के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुभम की मां ने कहा कि "जो मेरे बच्चे के साथ हुआ है। वह किसी बच्चे के साथ न हो। जिसने मारा उसे फांसी मिले या जो भी हो, लेकिन किसी मैया को यह दुख न मिले।"
PunjabKesari
मेरे बेटे ने किसी का कुछ नहीं बिगाड़ा था- शुभम की मां
वे कहती हैं, "मेरे बेटे ने किसी का कुछ नहीं बिगाड़ा था। फिर उस पर हमला क्यों हुआ? जिसने भी यह किया है उसे बस फांसी दो। ऐसा किसी और मैया के बेटे के साथ नहीं होना चाहिए। मेरे बेटे को सही-सलामत ले आओ।" शुभम के पिता रामनिवास गर्ग अपनी पत्नी कुसुम को संभालते हुए भारी आवाज में कहते हैं, "हमने सांसद राजकुमार चाहर से मिलकर मदद की गुहार लगाई थी। उनके प्रयास से कल ही विदेश मंत्रालय से फोन आया था। इसके बाद उन्होंने शुभम का हाल जाना। साथ ही ऑस्ट्रेलिया हाई कमीशन से भी फोन आया था। वो कह रहे थे कि आप लोग जल्दी से डाक्यूमेंटेशन पूरा करके ऑस्ट्रेलिया आ जाइए। हमने भी वीजा वगैरह अप्लाई कर दिया है। सरकार से गुहार है कि ऐसा किसी और के साथ न हो।"
PunjabKesari
परिवार वाले रंगभेद में हमला होने की आशंका जता रहे
पिता रामनिवास गर्ग ने बताया, ''शुभम पर हमला करने वाले को ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम डेनियल नोरवुड बताया जा रहा है। पता चला है कि यह व्यक्ति पहले भी भारतीयों पर हमले कर चुका है। फिलहाल इस घटना को लेकर ऑस्ट्रेलिया की पुलिस जांच में जुटी है।'' रामनिवास गर्ग ने बताया, ''शुभम के रूम पार्टनर दिल्ली के रहने वाले भुवन तिलानी ने पुलिस को हमले की जानकारी दी। इसके बाद परिवार को घटना का पता चला।'' परिवार वाले रंगभेद में हमला होने की आशंका जता रहे हैं।
PunjabKesari
शुभम के जबड़े, पेट समेत शरीर के कई हिस्सों पर 11 वार किए गए
परिजन ने बताया, ''शुभम की हालत क्रिटिकल बनी हुई है। आज ऑस्ट्रेलिया में डॉक्टर्स के पैनल ने शुभम का तीसरा ऑपरेशन किया है। चाकू लगने से उसकी आंतों में गहरा घाव हुआ है। इससे उसकी 4 इंच आंतों को निकालना पड़ा है। हम लोगों की डॉक्टर्स से लगातार बात हो रही है।''दरअसल, आगरा के किरावली कस्बे के रहने वाले शुभम गर्ग पर ऑस्ट्रेलिया में 6 अक्टूबर को चाकू से जानलेवा हमला किया गया था। वह ऑस्ट्रेलिया में पीएचडी करने के लिए गए हैं। शुभम के जबड़े, पेट समेत शरीर के कई हिस्सों पर 11 वार किए गए।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!