बुलंदशहर सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत; सीएम योगी ने जताया दुख, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

Edited By Pooja Gill,Updated: 18 Aug, 2024 03:12 PM

10 people died in bulandshahr road accident

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के सलेमपुर क्षेत्र में रविवार को दो वाहनों की भिड़ंत में कम से कम दस लोगों की मौत हो गयी जबकि 27 अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। इस हादसे की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने...

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के सलेमपुर क्षेत्र में रविवार को दो वाहनों की भिड़ंत में कम से कम दस लोगों की मौत हो गयी जबकि 27 अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। इस हादसे की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने जनपद में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

पिकअप और प्राइवेट बस की हुई आमने सामने से टक्कर
बता दें कि शिकारपुर-बुलंदशहर रोड पर मैक्स पिकअप और प्राइवेट बस की आमने सामने से टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 27 अन्य घायल हुए हैं। मरने वाले सभी लोग अलीगढ़ जिले की अतरौली तहसील के गांव रायपुर खास अहिर नगला के रहने वाले हैं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में घायलों का उपचार करने में डाक्टरों की टीम जुटी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, अलीगढ़ जिले की अतरौली तहसील के गांव रायपुर खास अहिर नगला के 37 लोग मैक्स गाड़ी से गाजियाबाद से अलीगढ़ जा रहे थे। ये लोग गाजियाबाद के बुलंदशहर रोड बी-10 स्थित बिरटानिया डेल्टा फूड कंपनी में नौकरी करते थे। रविवार को सभी लोग मैक्स पिकअप गाड़ी में सवार होकर गाजियाबाद से अपने घर के लिए निकले थे। बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में सामने से आ रही एक प्राइवेट बस ने पिकअप को टक्कर मार दी।

रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए घर जा रहे थे मृतक
इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में दम तोड़ा है। इसके साथ ही 27 लोग घायल हुए हैं। मरने वाले और घायल सभी पिकअप में सवार थे। जिलाधिकारी चन्द्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचकर घायलों का हाल जाना और डाक्टरों को इलाज के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि मैक्स गाड़ी में 37 लोग सवार थे, जिसमें 10 की मौत हो गई है। 27 लोगों का इलाज चल रहा है इनमें चार लोगों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। घायल मुनेश ने पुलिस को बताया कि रक्षाबंधन के अवसर सभी लोग त्योहार मनाने के लिए एक साथ गांव जा रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के श्लोककुमार ने बताया कि गाजियाबाद में एक कंपनी से मैक्स वाहन में सवार होकर सभी लोग अपने घर अलीगढ़ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए जा रहे थे।  

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!