उत्तराखंड के चंपावत में बड़ा हादसाः खाई में गिरा बारात से वापस लौट रहा वाहन, 14 लोगों की दर्दनाक मौत

Edited By Ramanjot,Updated: 22 Feb, 2022 11:22 AM

vehicle returning from the procession fell in the ditch 14 people died

दरअसल, घटना जिले के सूखीढांग-डांडा-मिनार (SDM) रोड पर बूडम के पास की है। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस घटना में...

 

चंपावतः उत्ताखंड के चंपावत जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां देर रात बारात से वापस लौट रहा वाहन खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। वहीं चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल प्रशासन द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन में 16 लोग मौजूद थे। 

PunjabKesari

दरअसल, घटना जिले के सूखीढांग-डांडा-मिनार (SDM) रोड पर बूडम के पास की है। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस घटना में 14 बारातियों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

PunjabKesari

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद 14 शवों को खाई से बाहर निकाला गया और गंभीर रूप से घायल चालक और एक अन्य व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के बताए जा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!