प्रसाद खाने से 62 लोग हुए बीमार: उल्टी-दस्त के बाद मची चीख-पुकार, DM-CMO आधी रात पहुंचे अस्पताल

Edited By Anil Kapoor,Updated: 16 May, 2026 09:17 AM

up news 62 people fell ill after consuming prasad in kannauj

कन्नौज जिले में एक कथा के बाद कथित तौर पर प्रसाद खाने से 62 लोग बीमार पड़ गए और सभी को उल्टी, दस्त व पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ठठिया थाना क्षेत्र के सिमुआपुर गांव में शुक्रवार रात में मुन्ना...

Kannauj News: कन्नौज जिले में एक कथा के बाद कथित तौर पर प्रसाद खाने से 62 लोग बीमार पड़ गए और सभी को उल्टी, दस्त व पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ठठिया थाना क्षेत्र के सिमुआपुर गांव में शुक्रवार रात में मुन्ना लाल कश्यप के घर आयोजित सत्यनारायण कथा में पंचामृत और पंजीरी का प्रसाद बांटा गया था। प्रसाद खाने के बाद रात में लोगों की हालत बिगड़ने लगी। पहले उन्हें निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया और बाद में निजी वाहनों तथा एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया।

ये भी पढे़ं:- सुरक्षा के लिए सिर पर था हेलमेट, पर काल बनकर आया तेज रफ्तार ट्रक... बरेली में 2 शिक्षकों की दर्दनाक मौत

मिली जानकारी के मुताबिक, जिला अस्पताल की डॉ. आकांक्षा ने बताया कि रात 10:30 बजे तक 62 मरीज पहुंच चुके थे। इनमें 14 मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बाकी मरीजों को ड्रिप और दवाएं देकर उनका इलाज किया जा रहा है। अधिकतर मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, सीएमओ डॉ. स्वदेश गुप्ता और अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार जिला अस्पताल पहुंचे।अधिकारियों ने मरीजों का हालचाल जाना और बेहतर इलाज के निर्देश दिए। अस्पताल में अतिरिक्त चिकित्सक और कर्मचारी तैनात किए गए हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!