मौ/त को मात देने वाला VIDEO VIRAL: चलती ट्रेन के नीचे जाने वाली थी महिला, सिपाही ने यूं बचाई जान

Edited By Anil Kapoor,Updated: 08 Aug, 2026 06:45 AM

raebareli news grp constable rescues woman from no more

रायबरेली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर उस वक्त यात्रियों की सांसें थम गईं, जब एक महिला चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ी। महिला ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच के जानलेवा गैप में समाने ही वाली थी कि वहां तैनात जीआरपी के...

Raebareli News: रायबरेली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर उस वक्त यात्रियों की सांसें थम गईं, जब एक महिला चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ी। महिला ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच के जानलेवा गैप में समाने ही वाली थी कि वहां तैनात जीआरपी के एक सिपाही ने गजब की सतर्कता दिखाई। अपनी जान की परवाह किए बिना सिपाही ने दौड़कर महिला को खींच लिया और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बनारस से देहरादून जाने वाली जनता एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15119) जैसे ही रायबरेली स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची, एक महिला यात्री नीचे सामान खरीदने उतरी थी। सामान लेकर वह वापस लौटती, उससे पहले ही ट्रेन ने गति पकड़ ली। ट्रेन को छूटता देख महिला घबरा गई और दौड़कर बोगी की ओर भागी। जैसे ही उसने बोगी की सीढ़ी पर पैर रखा, उसका हाथ फिसल गया और वह संतुलन खोकर सीधे ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच के खतरनाक हिस्से में लटक गई।

प्लेटफॉर्म पर मुस्तैद जीआरपी के मुख्य आरक्षी शिवपूजन चौधरी की नजर जैसे ही इस पर पड़ी, वे बिना एक पल गंवाए चीते की रफ्तार से दौड़े। उन्होंने पहले तो महिला को बोगी के अंदर धकेलने का प्रयास किया, लेकिन ट्रेन की स्पीड बढ़ती देख उन्होंने जोखिम उठाया और महिला को पूरी ताकत से अपनी ओर बाहर खींच लिया। तेज झटके की वजह से महिला और सिपाही दोनों ही प्लेटफॉर्म पर गिर पड़े, लेकिन राहत की बात यह रही कि महिला को एक खरोंच तक नहीं आई।

ये भी पढ़ें:- कंडक्टर ने मांगा किराया तो दिखाया खाकी का रोब: दारोगा ने आधा घंटा रोकी बस, चेकिंग के नाम पर काटा चालान

यह रोंगटे खड़े कर देने वाली पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। मंजर इतना खौफनाक था कि जिसने भी सीसीटीवी फुटेज देखा, उसकी रूह कांप गई। मौके पर मौजूद यात्रियों ने जीआरपी जवान शिवपूजन चौधरी की इस बहादुरी और सूझबूझ की दिल खोलकर तारीफ की। लोगों का कहना है कि अगर सिपाही ने एक सेकंड की भी देरी की होती, तो महिला की जान बचाना नामुमकिन था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!