Edited By Rohini Oberoi,Updated: 20 May, 2026 03:38 PM

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (NH-9) पर आज सुबह तड़के एक वैगनआर कार और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में चार युवकों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में तीन युवक पश्चिम...
Amroha Horrific Road Accident : उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (NH-9) पर आज सुबह तड़के एक वैगनआर कार और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में चार युवकों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में तीन युवक पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे जो वाराणसी के एक मदरसे में पढ़ाई करते थे।
यह हादसा गजरौला थाना क्षेत्र के ख्यालीपुर ढाल स्थित नयारा पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब चार बजे हुआ। पुलिस के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजलि कटारिया ने बताया कि मृतकों में रामपुर निवासी कार चालक मोहम्मद सलमान तथा पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के निवासी नसीम, हारिस और माशूक शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक सभी युवक वाराणसी के एक मदरसे के छात्र थे।
यह भी पढ़ें: राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 17 IPS अधिकारियों के तबादले, कोटा को मिला नया IG
वे हाल ही में बरेली आए थे और दिल्ली होते हुए वाराणसी जाने के लिए ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। अधिकारियों ने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। घायलों की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी सुन्नत और हसनैन के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर हालत में उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ें: Pan Card New Update: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नहीं, अब इन जरूरी दस्तावेजों से तय होगी मृतक की असली उम्र, जानें क्या है नया नियम?
कटारिया के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि कार तेज गति में थी और चालक को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं और तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। हादसे के बाद राजमार्ग पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई और लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।