खूनी बर्थडे पार्टी: चेहरे पर केक लगाने को लेकर विवाद, ताबड़तोड़ फायरिंग में 3 दोस्तों की मौत

Edited By Pardeep,Updated: 26 Apr, 2026 05:19 AM

three friends killed in firing after a dispute over cake smeared on their faces

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा में एक जन्मदिन का जश्न उस समय मातम में बदल गया जब मामूली विवाद के बाद हुई गोलीबारी में तीन लोगों की जान चली गई।

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा में एक जन्मदिन का जश्न उस समय मातम में बदल गया जब मामूली विवाद के बाद हुई गोलीबारी में तीन लोगों की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक जिम में बर्थडे पार्टी मनाई जा रही थी, जहां चेहरे पर केक लगाने को लेकर दोस्तों के बीच झगड़ा शुरू हुआ। यह विवाद इतना हिंसक हो गया कि मौके पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें तीन युवकों के सिर में गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि जिम में किसी बात को लेकर हुई असहमति ने इस खूनी संघर्ष का रूप ले लिया था। बताया जा रहा है कि आरोपियों में से एक युवक अपना जन्मदिन मना रहा था।

पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। स्थानीय पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं और घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मौके पर फील्ड यूनिट भी मौजूद है, जिसने कई साक्ष्य जुटाए हैं जिनका विश्लेषण किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!