Sonbhadra News: कार-बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर, 2 युवकों की दर्दनाक मौत... एक महिला गंभीर घायल

Edited By Anil Kapoor,Updated: 27 Oct, 2024 10:28 AM

sonbhadra news two youths died in a car motorcycle collision

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र में एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर होने से दो युवकों की मौत हो गआ और एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पिपरी के क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमित कुमार ने बताया कि...

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र में एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर होने से दो युवकों की मौत हो गआ और एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पिपरी के क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमित कुमार ने बताया कि रेणुकूट से अनपरा की तरफ जा रही एक कार और सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल के बीच अनपरा थाना क्षेत्र के करहिया ग्राम के पास शनिवार की देर शाम टक्कर हो गई।

कार- मोटरसाइकिल की टक्कर में 2 युवकों की मौत
सीओ ने बताया कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार महेश (19) और रामनारायण (20) की मौके पर ही मौत ही गई। उन्होंने बताया कि ये दोनों युवक मजदूरी करते थे। कुमार ने बताया कि टक्कर लगने के बाद कार के पलट जाने से उसमें सवार एक महिला घायल हो गई। सीओ ने बताया कि घायल महिला को डिबुलगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!