1.70 लाख घूस लेते रंगे हाथ धरा गया रेलवे का बड़ा अफसर, CBI ने बिछाया ऐसा जाल... ठेकेदार से पैसे पकड़ते ही टीम ने दबोचा

Edited By Purnima Singh,Updated: 24 Jul, 2026 06:31 PM

railway official accused of accepting a bribe of 1 70 lakh

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बनारस रेल मंडल में कारर्वाई करते हुए गुरुवार को मंडल सामग्री प्रबंधक नितेश अग्रवाल को 1.70 लाख रुपये की कथित रिश्वत लेने के आरोप में हिरासत में लिया है ....

वाराणसी : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बनारस रेल मंडल में कारर्वाई करते हुए गुरुवार को मंडल सामग्री प्रबंधक नितेश अग्रवाल को 1.70 लाख रुपये की कथित रिश्वत लेने के आरोप में हिरासत में लिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, नितेश अग्रवाल पर फर्नीचर आपूर्ति करने वाले एक ठेकेदार से बिल पास कराने के एवज में 1.70 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।

ठेकेदार की शिकायत पर सीबीआई ने मामले का सत्यापन किया और कारर्वाई करते हुए आरोपी अधिकारी को हिरासत में ले लिया। सीबीआई की टीम आरोपी अधिकारी से जुड़े कार्यालय, सरकारी आवास तथा अन्य ठिकानों पर भी जांच कर रही है। इसके अलावा अधिकारी एवं उनके परिजनों के बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन की भी पड़ताल की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न मंडलों में भ्रष्टाचार संबंधी मामलों के विरुद्ध सीबीआई पिछले कई महीनों से अभियान चला रही है। मामले में आगे की जांच जारी है। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!