आपत्तिजनक हालत में 7 युवतियां और 10 युवक, होटलों के अंदर चल रहा था गंदा काम, जैसे ही दरवाज़ा खुला...

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 05 Jul, 2026 11:51 AM

police conduct simultaneous raids on guest houses in mathura 17 arrested

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे चल रहे एक बड़े देह व्यापार के नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। राया कट के पास स्थित दो नामचीन गेस्ट हाउसों पर पुलिस ने एक साथ अचानक छापा मारा जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस छापेमारी में...

UP Desk : उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे चल रहे एक बड़े देह व्यापार के नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। राया कट के पास स्थित दो नामचीन गेस्ट हाउसों पर पुलिस ने एक साथ अचानक छापा मारा जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस छापेमारी में पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में 7 युवतियों और 10 युवकों समेत कुल 17 लोगों को हिरासत में लिया है।

यह पूरी कार्रवाई थाना राया क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के राया कट के पास अंजाम दी गई। पुलिस को काफी समय से इन ठिकानों को लेकर गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं। पुलिस की टीमों ने योजनाबद्ध तरीके से 'रॉयल होटल' और 'न्यू सांवरिया गेस्ट हाउस' पर एक साथ धावा बोला।

जैसे ही पुलिस फोर्स गेस्ट हाउस के कमरों के अंदर दाखिल हुई वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को देखते ही युवक-युवतियां भागने की कोशिश करने लगे लेकिन मुस्तैद पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी करके सभी को दबोच लिया। सीओ (CO) महावन संजीव कुमार राय के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि यह नेटवर्क सिर्फ स्थानीय स्तर पर नहीं बल्कि अंतरराज्यीय स्तर पर काम कर रहा था।

यह भी पढ़ें: बड़ा अलर्ट: WhatsApp पर आया नया मैलवेयर, इन लोगों को बड़ी चेतावनी, खाली हो सकता है बैंक खाता

बता दें कि पकड़ी गई युवतियां दिल्ली, पंजाब, अलीगढ़ और पश्चिम बंगाल जैसे अलग-अलग राज्यों और शहरों की रहने वाली हैं जिन्हें इस अनैतिक धंधे में धकेला गया या शामिल किया गया था। पुलिस अब इस सेक्स रैकेट को ऑपरेट करने वाले मुख्य सरगनाओं (Pimps/Kingpins) और गेस्ट हाउस के मालिकों की भूमिका की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में मासूम समेत 4 की मौत, 11 लोग घायल

लंबे समय से मिल रही थीं शिकायतें

क्षेत्राधिकारी (CO) संजीव कुमार राय ने बताया कि इन दोनों गेस्ट हाउसों में लंबे समय से अनैतिक और गैर-कानूनी गतिविधियां चलने की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों की पूरी तरह से पुष्टि करने के बाद ही यह सीक्रेट ऑपरेशन प्लान किया गया था। वहीं पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक साक्ष्य और दस्तावेज भी जब्त किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से फिलहाल पूछताछ जारी है जिसके आधार पर इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी जल्द ही कड़ी कानूनी (विधिक) कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!