अब आजीविका के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा, विदेशी लोग यहां आकर चाकरी करेंगे : योगी आदित्यनाथ

Edited By Purnima Singh,Updated: 14 Jun, 2026 02:45 PM

now foreigners will come here to work says yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि एक समय बाढ़ की त्रासदी और 'कनेक्टिविटी' के अभाव में क्षेत्र के लोग पलायन करते थे, आजीविका के लिए उन्हें विदेश जाना पड़ता था, लेकिन अब विदेशी लोग यहां आकर चाकरी करेंगे ...

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि एक समय बाढ़ की त्रासदी और 'कनेक्टिविटी' के अभाव में क्षेत्र के लोग पलायन करते थे, आजीविका के लिए उन्हें विदेश जाना पड़ता था, लेकिन अब विदेशी लोग यहां आकर चाकरी करेंगे। योगी ने शनिवार को यहां गांधी इंटर कॉलेज, महुआपार में 295 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 319 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए कहा,''यह धरा मां सरयू के आंचल में है। यहां के नौजवानों ने हर जगह अपनी प्रतिभा एवं परिश्रम का लोहा मनवाया है। एक समय बाढ़ की त्रासदी और कनेक्टिविटी के अभाव में क्षेत्र के लोग पलायन करते थे।

उन्‍होंने कहा कि आजीविका के लिए उन्हें विदेश जाना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें बाहर नहीं जाना होगा, उन्हें यहीं रोजगार के ढेर सारे अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा,''अब आपके द्वारा चुने गये विधायक-सांसद डबल इंजन सरकार की ताकत का इस्तेमाल करते हुए विदेश के लोगों को चिल्लूपार में काम करने का अवसर देने जा रहे हैं। विदेशी लोग यहां आकर चाकरी करेंगे।'' एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि विकास एवं विरासत की यात्रा के साथ चिल्लूपारवासी बिना रुके-बिना झुके निरंतर आगे बढ़ेंगे। 

योगी ने कहा,''हम लोगों ने धुरियापार में बंद पड़ी चीनी मिल की खाली जमीन पर सीएनजी का प्लांट लगवाया। अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण दुनिया में संकट है, लेकिन सीएनजी-एथेनॉल के कारण हमारे यहां काम बंद नहीं हुआ। ऊर्जा में आत्मनिर्भर अमेरिका में भी महंगाई चार गुना हो गई है। वहां 100 रुपये की वस्तु 400 रुपये में मिल रही है, लेकिन भारत में महंगाई नियंत्रित है।'' मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के पहले कोई सोच भी नहीं सकता था कि धुरियापार में इंडियन ऑयल का सीएनजी प्लांट लगेगा या सहजनवां का आ पाएगा, अब सरकार यहां ग्रेटर गीडा बनाने जा रही है। योगी ने कहा कि अभी से हजारों करोड़ रुपये के प्रस्ताव आ गए हैं, जिन्हें सरकार को उद्योग के रूप में स्थापित करना है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!