शराब ने उजाड़ा परिवार: नशे में पिता से हुआ विवाद, गुस्से में आकर सिर पर पत्थर मार कर दी हत्या

Edited By Anil Kapoor,Updated: 08 Jun, 2026 02:28 PM

in mahoba a drunken son killed his father with a stone

उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के श्रीनगर क्षेत्र में सोमवार को एक सनसनीखेज घटना में एक युवक ने शराब के नशे में अपने पिता की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू....

Mahoba News: उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के श्रीनगर क्षेत्र में सोमवार को एक सनसनीखेज घटना में एक युवक ने शराब के नशे में अपने पिता की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:- प्रयागराज में दरिंदगी: 10 साल की मासूम से सौतेले मामा ने किया दुष्कर्म, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पुलिस उपाधीक्षक दीपक दुबे ने बताया कि श्रीनगर थाना क्षेत्र के सीजहरी गांव निवासी हरिहर वर्मा (60) का पुत्र महेश शराब पीने का आदी था। सोमवार सुबह वह नशे की हालत में घर पहुंचा और परिवार के लोगों से विवाद करने लगा। इस दौरान हरिहर वर्मा ने पुत्र के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए उसे घर से बाहर जाने के लिए कहा। इसी बात से नाराज होकर महेश ने अपना आपा खो दिया और आंगन में पड़ा एक भारी पत्थर उठाकर पिता के सिर पर हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें:- शौच के लिए गए 70 वर्षीय बुजुर्ग पर बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मौके से 4 खोखे बरामद

घटना में गंभीर रूप से घायल हरिहर वर्मा को परिजन तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि त्वरित कारर्वाई करते हुए हत्या के आरोपी महेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!