Noida News: पत्नी की हत्या का आरोपी पति 16 साल बाद गिरफ्तार, पुलिस ने घोषित कर रखा था 25 हजार का इनाम

Edited By Anil Kapoor,Updated: 16 Jul, 2024 06:01 PM

noida news the accused who killed his wife was arrested after 16 years

Noida News: उत्तर प्रदेश में नोएडा के थाना फेस-दो में पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में 16 साल से फरार आरोपी पति को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया, इसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने इसकी जानकारी ....

Noida News: उत्तर प्रदेश में नोएडा के थाना फेस-दो में पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में 16 साल से फरार आरोपी पति को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया, इसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

जानिए, क्या है पूरा मामला?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपी संजय कुर्मी को अपनी पत्नी पर शादी के बाद से अवैध संबंध होने का संदेह था। इस शक पर संजय कुर्मी ने अपनी पत्नी के सिर पर प्रेशर कुकर से हमला करके और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। पत्नी की हत्या का मामला साल 2008 में नोएडा फेज-2 थाने में दर्ज किया गया था। अब नोएडा पुलिस ने बिहार के रहने वाले 55 साल के आरोपी संजय कुर्मी को सोमवार को पंजाब से गिरफ्तार किया।

पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी 16 साल बाद गिरफ्तार
आपको बता दें कि थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले संजय ने 2008 में पत्नी की हत्या कर दी थी, और तब से वह फरार था। उन्होंने बताया कि एक सूचना के आधार पर मंगलवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!