शौच के लिए गए 70 वर्षीय बुजुर्ग पर बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मौके से 4 खोखे बरामद

Edited By Anil Kapoor,Updated: 08 Jun, 2026 11:45 AM

elderly man shot dead in amethi police investigating

उत्तर प्रदेश में अमेठी के जगदीशपुर क्षेत्र में एक वृद्ध की सोमवार सुबह गांव के बाहर अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के लोडियावां निवासी हीरालाल द्विवेदी (70) आज सुबह शौच को गए थे जहां पहले से घात लगा कर बैठे...

Amethi News: उत्तर प्रदेश में अमेठी के जगदीशपुर क्षेत्र में एक वृद्ध की सोमवार सुबह गांव के बाहर अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के लोडियावां निवासी हीरालाल द्विवेदी (70) आज सुबह शौच को गए थे जहां पहले से घात लगा कर बैठे अज्ञात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इस घटना में हीरा लाल की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:- हैवानियत: शराब के नशे में बहन से झगड़ रहा था युवक, बीच-बचाव करने आई बुजुर्ग मां को ईंट से कूचकर मार डाला

घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। अनन फानन में परिजनों ने हीरालाल को जगदीशपुर सीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन ने डायल 112 पर घटना की सूचना दिया। जानकारी होते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। बदमाशों की गिरफ्तारी और घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक ने कई टीमें लगा दी है।

ये भी पढ़ें:- पिता और भाइयों ने दी युवती को तालिबानी सजा! पुलिस को भटकाने के लिए सुई से बनाए सांप के काटने के निशान, 4 गिरफ्तार

मृतक के परिजन जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि उनके दादा आज सुबह शौच के लिए गए थे। इस दौरान किसी ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दिया। उन्होंने बताया कि उनका किसी से विवाद नहीं था। मौके पर 4 खोखे बरामद हुए है। पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी मुसाफिर खाना अतुल सिंह ने बताया कि आज सुबह जितेंद्र द्विवेदी ने डायल 112 पर घटना की जानकारी दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मृतक के शव का पंचनामा करवा कर पीएम रिपोर्ट हेतु भेज कर मामले की जांच में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!