भीषण सड़क हादसा: दो वाहन चालक की जिंदा जलकर मौत, खलासी गंभीर रूप

Edited By Ramkesh,Updated: 27 Apr, 2026 07:37 PM

horrific road accident two drivers burned to death passenger seriously injured

उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में नानपारा हाईवे पर रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो वाहन चालकों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि ट्रेलर का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस...

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में नानपारा हाईवे पर रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो वाहन चालकों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि ट्रेलर का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।

छोटा हाथी वाहन को बचाने के प्रयास हुआ हादसा 
पुलिस के अनुसार, हादसा दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत नानपारा हाईवे पर सलारपुर गांव के पास हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हाईवे पर दौड़ रहे एक छोटा हाथी वाहन को बचाने के प्रयास में डीसीएम और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और देखते ही देखते डीसीएम तथा ट्रेलर में आग लग गई।

टक्कर के बाद वाहन में लगे आग 
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद दोनों वाहनों के केबिन में आग तेजी से फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दोनों चालक केबिन से बाहर नहीं निकल सके और जिंदा जल गए। डीसीएम में मशीनरी का सामान लदा था, जबकि ट्रेलर सीमेंट लेकर जा रहा था। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया, जिससे राहत कार्य में भी कठिनाई हुई।

फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझाया 
दरगाह थाना प्रभारी रामज्ञा सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों चालकों की मौत हो चुकी थी। हादसे में ट्रेलर का खलासी गंभीर रूप से घायल मिला, जिसे तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। 

मतकों के शिनाख्त में जुटी पुलिस 
पुलिस के अनुसार, मृत ट्रेलर चालक की पहचान सराय ममरेज थाना क्षेत्र के सिंधौरा गांव निवासी जीतलाल यादव के रूप में हुई है। जबकि डीसीएम चालक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। हादसे के बाद नानपारा हाईवे पर लंबा जाम लग गया और वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात बहाल कराया जा सका।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस 
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है। मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और अचानक सामने आए छोटे मालवाहक वाहन को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खोना माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि हादसे के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!