सबको रूला गया दुनिया को हंसाने वाला... मशहूर कॉमेडियन का 50 की उम्र में निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

Edited By Purnima Singh,Updated: 26 Apr, 2026 04:41 PM

comedian raj sharma passes away

कॉमेडी जगत के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। अमेरिका के डलास में रहने वाले प्रसिद्ध स्टैंड-अप कॉमेडियन राज शर्मा का 24 अप्रैल 2026 को 50 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और दर्शकों से जुड़ने की अनोखी शैली ने उन्हें खास पहचान...

UP Desk : कॉमेडी जगत के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। अमेरिका के डलास में रहने वाले प्रसिद्ध स्टैंड-अप कॉमेडियन राज शर्मा का 24 अप्रैल 2026 को 50 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और दर्शकों से जुड़ने की अनोखी शैली ने उन्हें खास पहचान दिलाई थी।

वीर दास ने दी भावुक श्रद्धांजलि
राज शर्मा के निधन पर उनके करीबी दोस्त और मशहूर कॉमेडियन वीर दास ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा कि राज वही शख्स थे जिन्होंने उन्हें ‘लाफ फैक्टरी’ में पहला बड़ा ब्रेक दिलाया और अंतरराष्ट्रीय मंच पर परफॉर्म करने का आत्मविश्वास दिया। वीर दास ने लिखा, “एक कॉमेडियन के तौर पर मैं बस इतना कहूंगा कि तुम्हारे बाद स्टेज पर जाना लगभग नामुमकिन था। तुम बड़े दिल वाले इंसान और सच्चे दोस्त थे।”

अंत तक लोगों को हंसाते रहे
राज शर्मा के निधन के कारणों का अभी आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, उनके सोशल मीडिया पोस्ट से संकेत मिलता है कि वह लंबे समय से बीमार थे। इसके बावजूद उन्होंने अपने अंदाज में लोगों को हंसाना नहीं छोड़ा।

अस्पताल से भी साझा कीं यादें
7 अप्रैल को राज शर्मा ने अस्पताल से एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा था कि इस बार उनके शरीर से 2 लीटर फ्लूइड निकाला गया है। उन्होंने ICU से भी ईस्टर की शुभकामनाएं दी थीं, जो उनके जिंदादिल स्वभाव को दर्शाता है।

इंडस्ट्री में शोक की लहर
राज शर्मा न केवल एक बेहतरीन कॉमेडियन थे, बल्कि नए कलाकारों के लिए मार्गदर्शक भी थे। उनके निधन से कॉमेडी जगत में शोक की लहर है और उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!