दो नाम से होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने वाला अभ्यर्थी गिरफ्तार, दूसरे की जगह दे रहा था पेपर, बायोमेट्रिक ने दबोचा; हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Edited By Purnima Singh,Updated: 27 Apr, 2026 01:00 PM

youth arrested for appearing in home guard recruitment exam in place of another

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा रविवार को बरेली में आयोजित होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा में कथित तौर पर एक अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने आये युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि...

बरेली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा रविवार को बरेली में आयोजित होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा में कथित तौर पर एक अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने आये युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गए युवक ने एक दिन पूर्व एक अन्य अभ्यर्थी के स्थान पर बरेली से बाहर परीक्षा दी थी। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि रविवार को होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 के दौरान बरेली स्थित साहू गोपीनाथ कन्या इंटर कॉलेज में बने केंद्र पर तैनात प्रभारी को परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी संदिग्ध प्रतीत हुआ। उन्होंने बताया कि बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान संदेह होने पर उस अभ्यर्थी की गहराई से जांच की गई, जिसमें उसकी पहचान हरदोई के टड़ियावां निवासी अनुराग के रूप में हुई। 

आर्य ने बताया कि जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि अनुराग ने शनिवार को भी रिठौरा स्थित दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर धर्मेंद्र सिंह नाम से परीक्षा दी थी, जिसे उसने पूछताछ में कुबूल भी कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में केंद्र प्रभारी निरीक्षक की लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की गयी है। 

यह भी पढ़ें : 'परीक्षा परिणाम ही जीवन का एकमात्र पैमाना नहीं', UP Board Result पर CM Yogi की बच्चों के नाम चिट्ठी, असफल छात्रों का बढ़ाया हौसला 

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थियों को पत्र लिखकर प्रेरित किया और कहा कि ''चलते रहो-चलते रहो'' का सूत्र वाक्य हमें निरंतर परिश्रम, प्रगति और जीवन में न रुकने का संदेश देता है। इस पत्र को 'एक्स' पर साझा कर योगी आदित्यनाथ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, ''उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम आ चुके हैं। इस वर्ष का परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्साहजनक है... पढ़ें पूरी खबर ... 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!