Edited By Purnima Singh,Updated: 25 Apr, 2026 05:52 PM

उत्तर प्रदेश के शामली जिले के मेरठ-करनाल राजमार्ग पर चार लाख रुपये के भारतीय नोट मिले हैं। हालांकि एक व्यक्ति ने दावा किया है कि यह उसका है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को जिले के कबरौत गांव के पास...
शामली : उत्तर प्रदेश के शामली जिले के मेरठ-करनाल राजमार्ग पर चार लाख रुपये के भारतीय नोट मिले हैं। हालांकि एक व्यक्ति ने दावा किया है कि यह उसका है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को जिले के कबरौत गांव के पास चार लाख रुपये सड़क पर बिखरे होने की सूचना एक ग्रामीण ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सड़क से नोट बरामद किए।
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुमित शुक्ला ने बताया कि 500 रुपये के नोटों के छह बंडल, 200 रुपये के नोटों के चार बंडल और 100 रुपये के नोटों के दो बंडल (कुल चार लाख रुपये) मिले जिन्हें आगे की जांच के लिए मालखाना में जमा कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस बीच, मुजफ्फरनगर जिले के बुढाना कस्बे के एक व्यक्ति ने दावा किया है कि ये नोट उसके थे और जब वह मोटरसाइकिल पर बैंक से नकदी निकालने के बाद हरियाणा से घर लौट रहा था तो सड़क पर गिर गए। एएसपी ने बताया कि पुलिस इस दावे की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : लखनऊ के गुरुकुल में मासूम छात्र की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, शरीर पर 40 घाव, कार में लादकर घर के बाहर फेंका शव
लखनऊ/कानपुर: यूपी की राजधानी लखनऊ के एक आवासीय गुरुकुल में 11 वर्षीय बालक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। उसके शरीर पर चोटों के कई निशान मिले हैं, जिसके बाद उसे यातना दिए जाने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गुरुकुल संचालक सौरभ मिश्रा (27) और उसकी सहयोगी हर्षिता सोनी (23) को हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया ... पढ़ें पूरी खबर ...