शामली में काल बना दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत

Edited By Anil Kapoor,Updated: 25 Apr, 2026 12:45 PM

3 youths riding a motorcycle died after being hit by an unknown vehicle

Muzaffarnagar News: शामली जिले में एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार 3 युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शामली जिले के थानाभवन पुलिस थाना क्षेत्र में भेसानी इस्लामपुर गांव के पास...

Muzaffarnagar News: शामली जिले में एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार 3 युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शामली जिले के थानाभवन पुलिस थाना क्षेत्र में भेसानी इस्लामपुर गांव के पास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोपहिया वाहन पर सवार तीन युवक राजू (25), बिट्टू (23) और सुभाष (24) घायल हो गए।

ये भी पढ़े:- डिजिटल अरेस्ट गैंग का भंडाफोड़: दंपत्ति को पुलवामा हमले का डर दिखाकर ठगे लाखों, वर्दी पहनकर शिकार करने वाले 5 गिरफ्तार

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमरदीप कुमार के अनुसार, घायल युवकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन चालक की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश कर रही है। सीओ ने कहा कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!