Edited By Purnima Singh,Updated: 27 Apr, 2026 12:42 PM

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिंकदरपुर वैश थाना क्षेत्र में कादरगंज गंगा घाट पुल पर एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने एक...
कासगंज : उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिंकदरपुर वैश थाना क्षेत्र में कादरगंज गंगा घाट पुल पर एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार एक दंपति और उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सोमवीर (35), उसकी पत्नी अमिता (30) और उसके दो साल के बेटे शिवा के रूप में हुई है और वे सभी कासगंज जिले के पटियाली पुलिस थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के रहने वाले थे। सूत्रों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक सोमवीर दिल्ली में रहकर आटो-रिक्शा चलाता था और आजकल वह अपने परिवार के साथ अपने पैतृक गांव रामपुर गया था।
उन्होंने बताया कि रविवार को वे बदायूं जिले के सिरोही गांव में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई। सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को ज़ब्त कर लिया है, और फरार चालक को गिरफ्तार करने के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें : 'परीक्षा परिणाम ही जीवन का एकमात्र पैमाना नहीं', UP Board Result पर CM Yogi की बच्चों के नाम चिट्ठी, असफल छात्रों का बढ़ाया हौसला
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थियों को पत्र लिखकर प्रेरित किया और कहा कि ''चलते रहो-चलते रहो'' का सूत्र वाक्य हमें निरंतर परिश्रम, प्रगति और जीवन में न रुकने का संदेश देता है। इस पत्र को 'एक्स' पर साझा कर योगी आदित्यनाथ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, ''उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम आ चुके हैं। इस वर्ष का परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्साहजनक है... पढ़ें पूरी खबर ...