सनकी पिता ने 18 साल के बेटे को दी खौफनाक मौत, जूसर हैंडल से दनादन वार कर उतारा मौत के घाट, मां संग अवैध संबंध के शक में बना वहशी

Edited By Purnima Singh,Updated: 26 Apr, 2026 05:28 PM

father murders son on suspicion of illicit relationship with mother

प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र में मां के साथ अवैध संबंध होने के शक में 20 वर्षीय बेटे की कथित तौर पर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान गिरीश चंद्र जायसवाल उर्फ पप्पू जायसवाल के रूप में...

Prayagraj News : प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र में मां के साथ अवैध संबंध होने के शक में 20 वर्षीय बेटे की कथित तौर पर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान गिरीश चंद्र जायसवाल उर्फ पप्पू जायसवाल के रूप में हुई है, जिसे करेली पुलिस ने 'चाट वाली गली' इलाके में हुई हत्या की जांच के सिलसिले में पकड़ा। 

सहायक पुलिस आयुक्त (अतरसुइया) निकिता श्रीवास्तव ने बताया कि घटना शनिवार की है जब आरोपी ने अपने पुत्र प्रियांशु जायसवाल के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा, "पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया और बताया कि उसे अपने बेटे के अपनी मां के साथ अवैध संबंध होने का शक था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया।" एसीपी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़ें : UP में भीषण गर्मी का असर, राम मंदिर में 1 लाख से 40 हजार घटी श्रद्धालुओं की संख्या, काशी विश्वनाथ पर लगा शावर, मंदिरों में एसी-कूलर 

अयोध्या/वाराणसी : भीषण गर्मी और तापमान के सामान्य से काफी ऊपर पहुंचने के कारण अयोध्या स्थित राम मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में 60 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सामान्य दिन में यहां रोजाना एक लाख से अधिक श्रद्धालु आते थे, लेकिन भीषण गर्मी के कारण अब यह संख्या घटकर 40 हजार से भी कम रह गई है .... पढ़ें पूरी खबर ... 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!