UP में भीषण हादसा: टेम्पो और ट्रक में जोरदार टक्कर, पति-पत्नी और दो साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, 10 लोग अस्पताल में लड़ रहे जिंदगी की जंग

Edited By Purnima Singh,Updated: 27 Apr, 2026 06:34 PM

three killed in collision between tempo and truck

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर क्षेत्र में सोमवार को एक टेम्पो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि 10 अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजेपुर थाना क्षेत्र के...

फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर क्षेत्र में सोमवार को एक टेम्पो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि 10 अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजेपुर थाना क्षेत्र के चाचूपुर मोड़ पर एक टेम्पो और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी। जिसमें सतेन्द्र कुमार (33), उसकी पत्नी तनु (29) तथा युवराज नामक दो वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गयी। 

उन्होंने बताया कि हादसे में टेम्पो सवार 10 अन्य लोग भी गम्भीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि उनमें से चार को नाजुक हालत के मद्देनजर सैफई के हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि टेम्पो शाहजहांपुर स्थित अल्लाहगंज जा रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजे हैं। 

यह भी पढ़ें : 'परीक्षा परिणाम ही जीवन का एकमात्र पैमाना नहीं', UP Board Result पर CM Yogi की बच्चों के नाम चिट्ठी, असफल छात्रों का बढ़ाया हौसला 

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थियों को पत्र लिखकर प्रेरित किया और कहा कि ''चलते रहो-चलते रहो'' का सूत्र वाक्य हमें निरंतर परिश्रम, प्रगति और जीवन में न रुकने का संदेश देता है। इस पत्र को 'एक्स' पर साझा कर योगी आदित्यनाथ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, ''उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम आ चुके हैं। इस वर्ष का परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्साहजनक है... पढ़ें पूरी खबर ... 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!