Edited By Anil Kapoor,Updated: 13 Jun, 2025 12:31 PM

Hapur News: उत्तर प्रदेश में हापुड़ जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां एक मदरसे के हाफिज पर 14 साल की एक लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोपी हाफिज वसीम पिछले 2 महीनों से लड़की को वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी...
Hapur News: उत्तर प्रदेश में हापुड़ जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां एक मदरसे के हाफिज पर 14 साल की एक लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोपी हाफिज वसीम पिछले 2 महीनों से लड़की को वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ गलत काम कर रहा था। जब लड़की के परिजनों को इस बात का पता चला, तो उन्होंने पुलिस को रिपोर्ट दी। पुलिस ने आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर लिया है।
किताब लेने के बहाने बुलाया, फिर कमरे में किया दुष्कर्म
मामले की पूरी जानकारी के मुताबिक, लड़की अपने गांव के ही एक मदरसे में कुरान पढ़ने जाती थी। हाफिज वसीम जो मदरसे के छत पर बने कमरे में रहता था, उसने 2 माह पहले लड़की को कमरे में किताब लेने के लिए भेजा। जैसे ही लड़की कमरे में गई, वसीम वहां पहुंच गया और उसने अचानक उसका मुंह बंद कर लिया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसने लड़की का वीडियो और फोटो बना लिए।
वीडियो वायरल की धमकी देकर करता रहा शोषण
आरोप है कि वसीम ने लड़की को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया, तो वह वीडियो और फोटो वायरल कर देगा। इसी बात का डर लड़की को था, इसलिए वह चुप रही। लेकिन धीरे-धीरे वसीम उसका फायदा उठाता रहा। उसने लड़की का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।
पहले भी कईयों को बना चुका है शिकार, अब हुआ गिरफ्तार
पुलिस को जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई। लड़की के पिता ने बताया कि वसीम पहले भी कई लड़कियों के साथ ऐसा कर चुका है। उसने धमकी दी कि अगर कोई कार्रवाई की गई, तो वह लड़की और उसके परिवार को जान से मार देगा। पुलिस ने इस रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। यह घटना उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र की है।