गंगा का जलस्तर बढ़ा: NDRF अलर्ट, 24 घंटे बोट पेट्रोलिंग की तेज

Edited By Ramkesh,Updated: 16 Aug, 2026 06:20 PM

ganga water level rises ndrf on alert 24 hour boat patrolling intensified

गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए 11वीं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था और सुद्दढ़ कर दी है। कमांडिंग ऑफिसर अनूप सिंह बिष्ट के निर्देशन में एनडीआरएफ की टीमें 24 घंटे तैनात रहकर नियमित बोट पेट्रोलिंग तथा...

वाराणसी: गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए 11वीं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था और सुद्दढ़ कर दी है। कमांडिंग ऑफिसर अनूप सिंह बिष्ट के निर्देशन में एनडीआरएफ की टीमें 24 घंटे तैनात रहकर नियमित बोट पेट्रोलिंग तथा सतत निगरानी के माध्यम से नदी की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। 

एनडीआरएफ के अनुसार, रविवार को गंगा का जलस्तर 65 मीटर दर्ज किया गया, जबकि इसमें लगभग छह सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से वृद्धि हो रही है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए जन-सुरक्षा के मद्देनजर अग्रिम आदेश तक नौका संचालन स्थगित कर दिया गया है। एनडीआरएफ की टीमें नाविकों, यात्रियों एवं आमजन को जिला प्रशासन और जल पुलिस द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने तथा नदी में अनावश्यक प्रवेश से बचने के लिए लगातार जागरूक कर रही हैं। 

इसके अलावा, एनडीआरएफ की मेडिकल टीम वाटर एम्बुलेंस के साथ 24 घंटे नदी क्षेत्र में तैनात है, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में लोगों को तत्काल प्राथमिक उपचार और आवश्यक चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा सके। एनडीआरएफ ने कहा कि गंगा के जलस्तर और नदी की परिस्थितियों पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए उसकी टीमें त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!