इंडस्ट्री को बड़ा झटका, ब्लड कैंसर को मात देने के बाद भी दिग्गज एक्टर का हुआ निधन, करोड़ों दिलों पर राज करने वाले इस हीरो ने ली अंतिम सांस

Edited By Purnima Singh,Updated: 14 Jul, 2026 04:17 PM

sam neill death

हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। जुरासिक पार्क फिल्म सीरीज से दुनियाभर में पहचान बनाने वाले दिग्गज अभिनेता सैम नील का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। न्यूजीलैंड के इस मशहूर कलाकार ने 13 जुलाई 2026 को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में...

Sam Neill Death : हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। जुरासिक पार्क फिल्म सीरीज से दुनियाभर में पहचान बनाने वाले दिग्गज अभिनेता सैम नील का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। न्यूजीलैंड के इस मशहूर कलाकार ने 13 जुलाई 2026 को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि परिवार ने आधिकारिक बयान जारी कर की है। सैम नील के जाने से फिल्म जगत और उनके करोड़ों प्रशंसकों के बीच शोक की लहर है। खास बात यह है कि उनके निधन के बावजूद उनके दो बड़े प्रोजेक्ट्स अभी रिलीज होना बाकी हैं।

परिवार ने जारी किया आधिकारिक बयान
परिवार की ओर से जारी बयान में बताया गया कि सैम नील ने 13 जुलाई 2026 को सिडनी में अपने परिवार के बीच अंतिम सांस ली। उन्होंने गरिमा और शांति के साथ इस दुनिया को अलविदा कहा। परिवार ने कहा कि वे इस दुख के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे, लेकिन उन्हें इस बात का सुकून है कि निधन से पहले सैम नील पूरी तरह कैंसर मुक्त हो चुके थे।

मेडिकल स्टाफ का जताया आभार
परिवार ने सेंट विंसेंट प्राइवेट हॉस्पिटल और वहां के डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ का उनकी देखभाल के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि अंतिम संस्कार और अन्य औपचारिकताओं की जानकारी उचित समय पर साझा की जाएगी। परिवार ने इस कठिन समय में निजता का सम्मान करने की भी अपील की है।

हॉलीवुड को दी कई यादगार फिल्में
सैम नील ने 1975 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। उनकी प्रमुख फिल्मों में Sleeping Dogs, Just Out of Reach, Possession, The Journalist, The Blood of Others, The Country Girls, Shadow of China, The Piano, Jurassic Park, Jurassic Park 2, The Dish, Perfect Strangers, Escape Plan, The Hunter और Jurassic World Dominion शामिल हैं। अपनी शानदार अदाकारी के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया।

दो फिल्में अब भी रिलीज होना बाकी
सैम नील के निधन के बाद भी उनके दो बड़े प्रोजेक्ट्स रिलीज होने बाकी हैं। अब दर्शक इन फिल्मों के जरिए उन्हें आखिरी बार पर्दे पर देख सकेंगे। उनके प्रशंसकों के लिए ये फिल्में हमेशा उनकी यादों का खास हिस्सा रहेंगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!