UP में 5 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर्स लिस्ट, बुजुर्ग-दिव्यांग घर से डाल सकेंगे वोट: EC

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 30 Dec, 2021 01:14 PM

final voters list will be released on january 5 elderly

उत्तर प्रदेश के दौरे के बाद चुनाव आयोग के CEC सुशील चंद्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों से बात हुई है। सभी राजनीतिक पार्टियां समय पर विधानसभा चुनाव चाहती हैं...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के दौरे के बाद चुनाव आयोग के CEC सुशील चंद्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों से बात हुई है। सभी राजनीतिक पार्टियां समय पर विधानसभा चुनाव चाहती हैं। 5 जनवरी तक फाइनल मतदाता सूची जारी होगी। वहीं दिव्यांगों और बुजुर्गों को घर से वोट करने की सुविधा मिलेगी।

महिला वोटर्स की संख्या बढ़ी- चुनाव आयोग 
चुनाव आयोग ने कहा कि महिला वोटर्स की संख्या बढ़ी है। वोटिंग के दौरान महिला मतदाताओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। 52 लाख नए वोटर्स जुड़े हैं, जिनमें से ज्यादा संख्या महिला वोटर्स की है। 800 पोलिंग स्टेशन पर महिला पोलिंग अधिकारी होगीं।

वोटिंग के लिए 11 दस्तावेज मान्य होंगे- EC 
यूपी में करीब 15 करोड़ वोटर्स हैं। आयोग ने कहा कि यूपी में 11 हजार नए पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। हर बूथ की सुरक्षा का भी पूर्ण ध्यान रखा जाएगा। वोटिंग के लिए 11 दस्तावेज मान्य होंगे।

'रैलियों की संख्या सीमित करनी होगी'
उन्होंने कहा कि प्रशासन से चुनाव के इंतजाम पर बात हो गई है। वहीं रैलियों की संख्या सीमित करनी होगी। इसके साथ ही बुजुर्गों को घर से वोट करने की सुविधा प्राप्त होगी, साथ ही दिव्यांगों को भी घर से वोट करने की सुविधा होगी। इसके साथ कोरोना प्रॉटोकॉल को देखते हुए कुछ लोग घर से वोट कर पाएंगे।

सभी दल समय पर चुनाव चाहते हैं- चुनाव आयोग 
EC ने कहा कि सभी दल समय पर चुनाव चाहते हैं। राजनीतिक पार्टियों से सुझाव लिए गए हैं। विपक्ष समय पर चुनाव के लिए प्रतिबद्ध है। चुनाव में हर इवीएस से वीवीपेट को कनेक्ट किया जाएगा। घनी आबादी वाले इलाकों में बूथ ना बनाने का सुझाव है। वहीं हर क्षेत्र में आदर्श बूथ होंगे। ज्यादा से ज्यादा लोग चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा बनें। स्वतंत्र, निष्पक्ष, सुरक्षित, प्रलोभन मुक्त कालाधन मुक्त चुनाव कराना हमारा मकसद है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!